Gold Rate Today: सोने के व्यपारियों की दीवाली हुई हैप्पी, वहीं चांदी के दाम रुलाने को मजबूर

आज यानी शुक्रवार को सोने की कीमतों में इजाफा हुआ। इस से कई व्यपारियों की दिवाली हैप्पी होगी। वहीं सोने के साथ चांदी के दामों ने व्यापारियों को रुला दिया है। यदि बात करें MCX एक्सचेंज की तो दिसंबर के सोने के भाव 90 रुपय प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 50,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए। आप में से बहुत से लोग सोने की कीमतों में गिरावट के इंतजार में होंगे पर इस बार त्यौहार के सीजन में सोने के भाव बढ़ते जा रहे हैं। यदि बात करें वैश्विक बाजार में सोने की कीमत के बारे में तो इस स्तर पर भी सोने के भाव ने उछाल मारी है। ब्लूमबर्ग के अनुसार सोने का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर 3.14 की बढ़त के साथ कुल 1,879.97 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

वहीं सोने के साथ चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को नही मिल रह है। आपको बतादें कि घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 219 रुपये की गिरावट के साथ घट कर 62,520 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। यदि बात करें वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत के बारे में तो इस स्तर पर भी चांदी की कीमतों ने कमी दिखाई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार चांदी का वैश्विक स्तर पर भाव 0.03 डॉलर गिरावट के साथ 24.25 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।

LIVE TV