शर्मनाक : बीकानेर में महिला से 23 लोगों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

सामुहिक दुष्कर्मनई दिल्ली। राजस्थान में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली से बीकानेर आकर सामान बेचने वाली एक युवती का अपहरण कर गैंगरेप की घटना सामने आई है।

यह घटना दो दिन पहले की है जब महिला के साथ 23 लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया और बृहस्पतिवार को 5  लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के मुताबिक पहले आरोपियों ने महिला को बंधक बनाया और फिर गैंगरेप किया। बता दें कि महिला सड़क पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक से बोलेरो में दो युवक आए और जबरन महिला को गाड़ी में डालकर ले गए।

यशवंत सिन्हा और जेटली के बीच बढ़ी टकरार, कहा- मैं होता तो आप वित्त मंत्री न होते

पहले गाड़ी में सवार दो युवकों ने महिला के साथ रेप किया फिर अपने दोस्तों को बुला कर महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।

महिला का कहना है कि वो 25 सितंबर को बीकानेर से रिडमलसर में रहने आई थी। साथ ही महिला का आरोप है कि सरकारी बिल्डिंग में 23 युवकों ने मिलकर उसका रेप किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है  और साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश के नक्सल प्रभावित 35 जिलों के लिए विशेष पैकेज मंजूर

वहीं पुलिस ने बताया कि युवती नई दिल्ली से चूड़ियां व अन्य सामान बीकानेर में बेचती थी। वह जयपुर रोड पर एक मंदिर के आसपास रुकती थी, जहां से बरसिंहसर और पलाना के कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

LIVE TV