Gandhi Jayanti 2020 : खानें में बापू को पसंद थीं यह चीजें, नमक का नहीं करते थे सेवन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर सन् 1869 में पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी है। गांधी जी को हम बापू के नाम से भी जानते हैं। गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। बापू सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखे थे। भारत की आजादी में गांधी जी का योगदान अतुल्य है।


उन्होंने सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को अंग्रेज़ों के शासन से आज़ादी दिलवाई। महात्मा गांधी बहुत सादगी से रहते थे। उनके खान-पान की बात की जाए तो वह शाकाहारी थे और सादा और पोष्टिक भोजन का ही सेवन करते थे।

यह भी पढ़ें : आज का सुविचार : बुद्धि और विवेक के बल से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता

गांधीजी खाने में बिना नमक और तेल की उबाली हुई सब्जियों का सेवन करते थे। उन्हें उबली मूली और चुकंदर पसंद था। गांधी जी को दाल-चावल बेहद पसंद था। दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही गांधी जी को दही, रोटी और लौकी भी काफी पसंद थी।

LIVE TV