Free Fire में आया Money Heist इवेंट,Diamonds खरीदने पर पाएं भारी छूट

बैटल रॉयल गेम फ्री फायर ने Money Heist के साथ कोलैबोरेशन किया है। क्रॉस-ओवर अब गेम में Money Heist-थीम वाली लॉबी, आउटफिट, स्किन, इवेंट और बहुत कुछ चीजें उपलब्ध है। ये नया कंटेंट Money Heist सीजन 5 वॉल्यूम के रिलीज होने के बाद आया है। Money Heist के नए एपिसोड श्रृंखला के अंतिम एपिसोड हैं। फ्री फायर के इन-गेम में नए Money Heist इवेंट को प्लान बरमूडा: रेड एंड रन कहा जाता है। इसमें प्रोफेसर को फीचर दिखाया गया है।

इसके अलावा गेम में एक लिमिटेड टाइम लेस इज मोर इवेंट भी आया है। इसमें डायमंड टॉपअप पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. प्लान बरमूडा: रेड एंड रन में, प्रोफेसर खिलाड़ियों को बरमूडा भेजते हैं।इसमें खिलाड़ियों को सोना ढूंढ़कर इकट्ठा करना होता है। इसके अलावा, आपको अंतिम डकैती के दौरान कब्जा करने वाले दस्ते को भी छुड़ाना होगा। यह इवेंट रोजाना नए मिशन लेकर आता है। इसमें खिलाड़ियों को गोल्ड बार टोकन इनाम दिया जाता है।

सोने की छड़ के टोकन को एक मशीन में डालना होता है जो उन्हें सोने के दानों में पिघला देती है। इन सोने के दानों का उपयोग डायमंड रॉयल वाउचर, स्कार – फैंटम असैसिन वेपन लूट क्रेट, रेड लॉबस्टर आउटफिट बंडल जैसे पुरस्कारों का दावा करने के लिए किया जा सकता है।बरमूडा: रेड एंड रन इवेंट के दौरान खिलाड़ियों को Money Heist कॉस्ट्यूम, सर्फ़बोर्ड पैराशूट, स्पोर्ट्स कार और अन्य सामान दिए जाते हैं। यह इवेंट 16 दिसंबर तक चलेगा। गरेना ने फ्री फायर में लेस इज मोर इवेंट भी शुरू किया है। इसके साथ डायमंड टॉपअप लेने पर डिस्काउंट दिया जाता है। इसमें 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

LIVE TV