नवंबर की ठंड में उत्तराखंड के इन खास स्थानों का खुलकर बनाएं प्लान

भारत का उत्तराखंड भारत के सबसे अच्छा और मनोरम पहाड़ी राज्य है। जो अपने प्राकृतिक आकर्षणों के कारण विश्वभर में जाना जाता है। यहां पर सालभर सैलानियों का तांता लगा रहता है। आप यहां केवल कुदरत के नजारों को देख ही नहीं सकते बल्कि उन्हें महसूस भी कर सकते हैं। यहां पर जंगल, नदी, झील, जलप्रपात, पहाड़ बर्फीली चोटियों की कोई कमी नहीं है। यह एक अच्छा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप का अनोखा संगम है। यहां पर आप कई रोमांचित अनुभव भी कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवंबर के महीने में किन स्थानों के बारे में जाने और कहां पर जाए।

ग्वालदम

ग्वालदम

आप सबसे पहले ग्वालदम के चमोली स्थल की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। इस स्थान के बारे में हर कोई जानता और समझता है। समुद्र तल से यह स्थान करीब 1700 मीटर की ऊंचाई पर है। इतनी ऊंचाई से आप पहाड़ों के हरे भरे स्थानों का अच्छे से भ्रमण कर सकते हैं। प्रकृति प्रमियों के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आप ट्रेकिंग का भी भरपूर मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको यहां पर तमाम तरह के पक्षियों और जानवरों के बारे में जानने का भी मौका मिलेगा।

अनुराधा के भजनों से रामधुन में झूमी रामनगरी, दीपोत्सव से बनेगा रिकार्ड

शीतलाखेत

उत्तराखंड के अज्ञात स्थलों में आप अल्मोड़ा स्थित शीतलाखेत की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह जिले का एक खूबसूरत स्थल है, जो ऑफबीट ट्रैवलर्स को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। दरअसल शीतलाखेत अपने फलों के उद्यानों के लिए जाना जाता है। हरी-भरी पहाड़ियों के मध्य बसे ये उद्यान बहुत ही आकर्षक नजर आते हैं। आप यहां रसीले हिमालयी फलों को स्वाद ले सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में मौजूद पहाड़ी वनस्पतियां सैलानियों को काफी ज्यादा रोमांचित करती हैं। यहां कई धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं, जिनके दर्शन का सौभाग्य आप यात्रा को दौरान ले सकते हैं।

शीतलाखेत

अबोट माउंट अपनी ऑफबीट यात्रा को कुछ ज्यादा रोमांचकारी बनाने के लिए आप पिथौरागढ़ जिले स्थित अबोट माउंट का सैर क प्लान बना सकते हैं। आप यहां जी भरकर पहाड़ी खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यह जिले का खास स्थल है, जहां दिन प्रतिदिन सैलानियों की संख्या बढ़ने पर है। यहां से आप हिमालच की बर्फीली चोटियां को भी देख सकते हैं, जो यहां से काफी अद्भुत नजर आती हैं। प्राकृतिक आकर्षणों से सराबोर यह स्थल आत्मिक व मानसिक शांति का अनोखा अनुभव कराता है। अगर आप फोटग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां के शानदार नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। आप यहां दिल्ली-रुद्रपुर-खटीमा-टनकपुर-लोहाघाट के रास्ते पहुंच सकते हैं।

LIVE TV