चांद की धरती पर कदम रखने वाले चौथे शख्स का निधन

वाशिंगटन| दो बार अंतरिक्ष की यात्रा चुके नासा के अंतरिक्षयात्री एलेन बीन का 86 वर्ष की आयु में अमेरिका के ह्यूस्टन में निधन हो गया। वह 1969 में ‘अपोलो 12’ मिशन का हिस्सा थे और चांद पर जाने वाले दुनिया के चौथे शख्स थे।

अंतरिक्षयात्री एलेन बीन

अंतरिक्षयात्री एलेन बीन का निधन

नासा ने शनिवार रात को उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वह दो सप्ताह की यात्रा के दौरान बीमार पड़ गए थे।

बीन का जन्म 15 मार्च 1932 को टेक्सास के व्हीलर में हुआ था और उन्होंने फोर्ट वर्थ में हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की थी।

यह भी पढ़ें : आयरलैंड में हटेगा गर्भपात से प्रतिबंध, कानून के खिलाफ 66 फीसदी लोग

वह पहले नौसेना में पायलट थे लेकिन 1963 में नासा से जुड़ गए।

उन्होंने नील आर्मस्ट्रांग के नेतृत्व में ‘अपोलो 11’ मिशन के चांद पर पहुंचने के चार महीने बाद 14 नवंबर 1969 को पहली बार अंतरिक्ष यात्रा की थी।

‘अपोलो 12’ में बीन के साथ दो और अंतरिक्षयात्री चार्ल्स पीट कॉनरेड जूनियर और रिचर्ड एफ.गॉर्डन जूनियर थे।

LIVE TV