संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन

अकरा। संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

अन्नान

संयुक्त राष्ट्र प्रवजन एजेंसी (आईओएम) ने ट्वीटर पर जारी एक बयान में कहा कि कुछ समय बीमार रहने के बाद अन्नान (80) का निधन हो गया। उनका निधन स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में हुआ। वह यहां पिछले कई सालों से रह रहे थे।

आईओएम ने ट्वीट किया, “आज हम एक महान व्यक्ति, एक नेता और एक दूरदर्शी के निधन पर दुख व्यक्त करते हैं।”

यह भी पढ़ेंःकेरल में विजयन ने उपचार के लिए अमेरिका दौरा किया रद्द, 11 जिलों में अलर्ट

उनके परिवार ने कहा, “अन्नान परिवार और कोफी अन्नान फाउंडेशन को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कुछ समय बीमार रहने के बाद 18 अगस्त को हमसे विदा हो गए।”

अन्नान दुनिया का सर्वोच्च राजनयिक पद संभालने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी व्यक्ति थे, जिन्होंने इस पद पर 1997 से 2006 तक दो कार्यकाल पूरे किए। इसके बाद उन्होंने सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने यहां संघर्ष का शांतिपूर्ण हल निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्नान के परिवार ने उन्हें वैश्विक नेता बताया, जिसने न्याय और शांति के लिए जीवनभर आवाज उठाई। परिवार ने उन्हें घाना का बेटा बताया, जो अफ्रीका के लिए अपनी विशेष जिम्मेदारी समझता था।

यह भी पढ़ेंःपाकिस्तान के ‘किंग’ बने इमरान खान, पीएम पद की ली शपथ, 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर संभाली सत्ता

बयान के अनुसार, “उन्हें दुनिया में कई लोग याद रखेंगे।”

अन्नान को 2001 में संयुक्त राष्ट्र के साथ संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया था। उन्हें यह पुरस्कार एक बेहतर संगठित और अधिक शांतिपूर्ण विश्व के लिए दिया गया। वह शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं।

उनके संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यकाल के दौरान ही इराक युद्ध और एचआईवी, एड्स महामारी फैली थी।

LIVE TV