पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही का निधन, राहुल और नीतीश ने जताया शोक

नई दिल्लीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही का शनिवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में निधन हो गया। वह 98 साल के थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शाही के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी कमी सबको खलेगी।केंद्रीय मंत्री एल.पी. शाही

शाही को गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। राहुल ने ट्वीट कर कहा, “एल.पी. शाही..स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यकारिणी समिति) के सदस्य की कमी हम सबको खलेगी।”

उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

शाही सबसे पहले 1980 में बिहार विधानसभा में चुने गए थे और फिर 1984 में वह मुजफ्फरपुर से सांसद बने।

यह भी पढ़ेंःफेल हुए पाकिस्तान के नापाक मंसूबे, घाटी में इस तरह लगेगा खूनी खेल पर ब्रेक

बता दें कि बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता रह चुके शाही का पार्थिव शरीर शाम को पटना लाया जाएगा और रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री शाही के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

LIVE TV