नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और इस समय वो आईसीयू में है।
हीरो की जगह विलेन बन गए केजरीवाल, पीएम मोदी पर एक हमला करने का ऐसा हुआ अंजाम कि…
मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया था। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनका आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके एनडी तिवारी इस समय 91 साल के हैं।
निकाह के नाम पर लड़कियों का सौदा करने आए 8 सौदागर गिरफ्तार
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी ने कहा है कि डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। रोहित ने बताया कि सुबह घर पर चाय पीते वक्त एनडी तिवारी बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।