डेट पर जाने से पहले फॉलो करें ये 5 टिप्स

आजकल लड़कियों से ज्यादा लड़के अपनी केयर करते हैं। अपनी केयर करना ठीक भी है। अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना हो तो आपको थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। इसलिए आज हम आपको लिए कुछ ग्रूमिंग टिप्स लेकर आए हैं। जो आपके निखार को एकदम से बढ़ा देंगे।

डेट

हेयर कट व कलरिंग

अपने आप को आकर्षक दिखाने के लिए अपने बालों का सही समय पर कट लेना बहुत जरूरी है। दूसरा हेयर कट हमेशा एक से डेढ़ महीने बाद ही ले लेना चाहिए। आप अपने बालों पर हेयर कलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आप और भी आकर्षक दिखेंगे।

सूजन करें दूर

आपने गौर किया होगा कि सुबह सोकर उठने के बाद आंखों के नीचे अकसर सूजन दिखाई देती है। इससे बचाव के लिए दो स्टील के चम्मच फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। फिर इन्हें अपनी आंखों पर लगाकर सिंकाई करें। इससे आराम तो मिलेगा ही, साथ ही आंखों के नीचे आई सूजन भी दूर हो जाएगी।

बाल

अगर आपके बालों में रूसी की समस्या है तो आप एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें। आप जिस पानी से अपने बालों को धो रहे हो। इस पानी का तापमान न ज्यादा गर्म होना चाहिए न ही ज्यादा ठंडा। गर्म रपानी से बाल धोने से बाल जल्दी ड्राई हो जाते हैं। अगर आप बालों को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो नियमित रूप से बालों की कटिंग कराते रहें।

डेट

मैनिक्योर/पैडिक्योर

महीने में एक बार मैनिक्योर और पैडिक्योर करवाएं। इससे न सिर्फ आपके हाथ व पैर साफ दिखेंगे बल्कि खुद आप अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा महीने में एक बार चेहरे पर क्लीन अप या फेशियल ज़रूर करवाएं। इससे चेहरा साफ व निखरा हुआ दिखता है। स्क्रबिंग भी की जा सकती है।

शेविंग कर तुरंत न निकलें

ज्यादातर पुरुष शेव उस समय ही करते हैं जब उन्हें कही तुरंत कही बाहर जाना हो। जबकि ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। कभी-कभी शेव करने से चेहरे पर दाने और रैशेज आ जाते हैं। इसलिए कही से कम से कम 4 या 5 घंटे पहले शेव करना ही ठीक होता है।

 

 

LIVE TV