मिर्जापुर घूमने की पांच सबसे खास बातें

उत्तर प्रदेश का काशी ही नहीं मिर्जापुर भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है। यह शहर सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप में बहुत ही मायने रखता है। यह शहर पर्यटन के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में जाना जाता है। आप यहां शानदार छुट्टियां बिताने का प्लान कर सकते हैं। यह शहर काशी से महज 60 किमी को दूरी पर ही स्थित है। यहां के मंदिरों में साल भर लोगों की भीड़ लगी रहती है। अगर आपका धार्मिक स्वभाव है तो आपको अपने जीवन काल में एक बार तो यहां आना ही चाहिए।

चुनार का किला

विंध्यवासिनी मंदिर

मिर्जापुर घूमने की शुरुआत आप यहां के विंध्यवासिनी मंदिर से कर सकते हैं। यह विशेष मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। इस नाते यहां पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। इतना ही नहीं यह मंदिर शादी कराने के लिए भी काफी जाना जाता है। शादी के बाद नए जोड़े यहां पर मां का आशीर्वाद लेने आते हैं।

विंध्यवासिनी मंदिर

यह भी पढ़ें: नहीं सुना होगा इस सब्जी का नाम, एक साथ पांच बीमारियों को करती है दूर

अष्टभुज मंदिर

विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के बाद आप यहां के अगले मंदिर अष्टभुज के भी दर्शन कर सकते हैं। यहां के प्रसिद्ध में से एक है। यहां पर हमेशा लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। यह मंदिर देवी पार्वती के ही एक रूप अष्टभुज देवी को समर्पित है। धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों स्वरूपों में यह मंदिर काफी जाना जाता है। यह मंदिर यहां की विंध्या श्रृंखलाओं के ऊपर स्थित है। यह मंदिर ऊंची पहाड़ियों के बीच गुफा में स्थित है। आप जब भी काशी घूमने के लिए जाए यहां जाना बिल्कुल न भूलें।

चुनार का किला

यहां का चुनार किला यहां के स्थानीय जनता में हमेशा जान फूंकने का काम करता है। इतिहास में लिप्त पन्ने बताते हैं कि इस किले की गहराई में काफी रहस्य छिपे हुए हैं। इस किले के पास से ही पवित्र गंगा नदी बी बहती है। जो इस किले की सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। इस किले से नदी से बहते पानी की आवाज भी सुनी जा सकती है। एक अलग अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

चुनार का किला

यह भी पढ़ें: इस सुपरफूड का जरूरत से ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, होना स्किन डिसऑर्डर

कालीखोह मंदिर

दो मंदिर और किले के बाद आप यहां के कालीखोह मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर मां काली को समर्पित है। यहां पर रोज स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के लोगों की भी भीड़ रहती है। इतना ही नहीं यहां पर नवरात्रि के दिनों में भक्तों की लंबी लाइन लगी रहती है। प्राकृतिक रूप में भी इस स्थान का काफी महत्व है।

कालीखोह मंदिर

व्यंधाम जलप्रपात

आप यहां पर प्राकृतिक स्थल की भी सैर कर सकते हैं। व्यंधाम जलप्रपात यहां के प्रसिद्ध पर्यटन में गिना जाता है। यहां पर लोग यहां के सुहावने जल की धारा में बहने के लिए आते हैं। चट्टानी रास्तों से बहते नदी के साथ छोटे जलप्रपात का रूप देती है। इस झरने का नाम अंग्रेज अफसर के नाम पर पड़ा है। यहां पर आप प्राकृतिक नजारों का भी सफर तय कर सकते हैं।

LIVE TV