जानिए राजकुमार ने किसे कहा- ‘चल तू अपना काम कर’

न्‍यूटन का पहला गानामुंबई। राजकुमार राव की फिल्‍म न्‍यूटन का पहला गाना लॉन्‍च हुआ है। पहले गाने के बोल ‘चल तू अपना काम कर’ है। न्‍यूटन का पहला गाना अमित त्रिवेदी ने गाया है। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखें हैं। पहले गाने का म्‍यूजिक डायरेक्‍शन रचिता अरोड़ा ने किया है।

ट्रेलर की तरह फिल्‍म के पहले गाने में इलेक्‍शन के समय को दर्शाया गया है। फिल्‍म का पहला गाना ‘इरोज नाऊ’ के ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया पर योयर किया गया है।

पहले गाने के अलावा फिल्‍म के पोस्‍टर्स, टीजर और ट्रेलर सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही फिलम का नया पोस्‍टर लॉन्‍च हुआ है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फिल्‍म प्रममोशन भी जमकर किया जा रहा है।

हाल ही में लॉन्‍च हुए फिल्‍म न्‍यूटन के नए पोस्‍टर में राजकुमार राव अकेले जंगल के बीच EVM  मशीन पकड़कर बैठे हुए दिखे थे। उन पर चारों ओर से बंदूकें तनी हुई थीं। सिर पर बम लटक रहा था।

यह भी पढ़ें:‘कुमकुम’ का प्यारा सा बंधन टूटने की कगार पर, 8 साल बाद हो रहा तलाक

सोशल मीडिया पर शुरू हुए प्रमोशन की बात करें तो इसे बड़े ही रचनात्‍मक तरीके से शुरू किया गया है। फिल्‍म के प्रमोशन के लिए कुछ वीडियो ‘न्‍यूटन’ की टीम के द्वारा शेयर किया गए। वीडियो में ट्रेलर के एक मशहूर डायलॉग का इस्‍तेमाल किया गया था।

इन वीडियो में राजकुमार और पंकज त्रिपाठी थे। दोनों बीच संवाद दिखाया गया था। जहां पंकज अपनी नकारात्‍मक सोच पर टिके हुए हैं। वहीं राजकुमार अंधेरे में रोशनी की किरण दिखाते हैं।

न्‍यूटन के ट्रेलर में दोनों के बीच का एक डायलॉग देखने को मिला था जिसमें  इलेक्‍शन ड्यूटी के दौरान राजकुमार से पंकज कहते हैं कि कोई नहीं आएगा वोट देने, लिख के ले लो। इसपर राजकुमार उन्‍हें कलम और कागज देते हुए कहते हैं, लिखकर दीजिए।

यह भी पढ़ें:  गोपाल की गैंग कर रही वापसी, दिखेगा नींबू-मिर्ची का जादू

इसी डायलॉग से इन तीन प्रमोशनल वीडियो की शुरुआत होती है। इन वीडियो में ‘देश के न्‍यूटन’  का जिक्र किया गया है। इन वीडियो को ‘#NewtonsOfIndia’ के नाम से शेयर किया जा रहा है। फिल्‍म न्‍यूटन की टीम ने अप्रत्‍यक्ष रूप से देश के लोगों से इस प्रमोशन का हिस्‍सा बनने की बात कही है।

अबतक आए प्रमोशनल वीडियो में उन लोगों के बारे में बताया गया है, जिन्‍होंने देश के लिए बाकियों से हटकर काम किए हैं। वीडियो के जरिए राजकुमार ने कहा, ‘आप भी अपने इलाके के न्‍यूटन के बारे में लिखकर भेजें।’

बता दें, फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में राजकुमार राव, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए हैं। ट्रेलर में डायलॉग्‍स का काफी अच्‍छा इस्‍तेमाल किया गया है। न केवल राजकुमार राव बल्कि संजय और पंकज के डायलॉग्‍स भी दमदार हैं।  फिल्‍म पर्दे पर 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

 

 

 

LIVE TV