शर्मसार: लड़के के साथ भागी थी लड़की, परिजनों ने दी ऐसी सज़ा, नाबालिग़ को भी नहीं बख्शा

मध्य प्रदेश के धार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई जिसमें, परिजनों ने एक लड़की और उसको भगाकर ले जाने वाले लड़के के साथ-साथ इसमें उनकी सहायता करने वाली लड़की की नाबालिग छोटी बहन के के गले में टायर लटकाकर सरेआम गाने पर नचवाया।

14 साले की लड़की ने इसकी शिकायत जिले के गंधवानी पुलिस स्‍टेशन में दर्ज कराइ है, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए परिजनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 254, 323, 506, 354, 363, 343 और 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी आदित्‍य सिंह ने इस मामले पर बात करते हुए बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जिस युवक के साथ लड़की भागी थी, उसी युवक पर आरोप लगाया गया था उसने उसी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

LIVE TV