नायका की फाल्गुनी नायर बनी देश की सबसे अमीर महिला, अपने हाथों से लिखी अपनी किस्मत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा आंकड़ों के अनुसार नायका (Nykaa)  की फाउंडर (Founder) फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)  भारत की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला अरबपति बन चुकी हैं। बुधवार को नायका की बेमिसाल लिस्टिंग हुई। शेयर बाजार ने इस आईपीओ(IPO) का खुले दिल से स्वागत किया। जिसने लिस्टिंग के बाद निवेशकों को मालामाल कर दिया है। जिसके बाद नायका के शेयरों ने करीब 90 फीसदी की तेजी दर्ज की है।

इंडिया की सबसे अमीर सेल्फ मेड विमेन-
फाल्गुनी की Naykaa में हिस्सेदारी लगभग आधी है। बुधवार को शेयर बाजार में फाल्गुनी की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। जिस कारण नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं। नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स है। Naykaa, जोमैटो (Zomato) और सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के बाद इस साल का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) है।


नायका का सफर-
आपको बता दें फाल्गुनी नायर ने नायका की शुरुआत 2012 में की थी। 31 अगस्त 2021 तक लोगों ने नायका एप को 5.58 करोड़ बार डाउनलोड किया है। Nykaa को वित्त वर्ष 2021 में 61.9 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालांकि इसके मुकाबले नायका को वित्त वर्ष 2020 में 16.3 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। साल 2014 में Nykaa ने अपना पहला फिजिकल स्टोर शुरू किया था। अब देशभर में नायका के 40 शहरों में 80 फिजिकल स्टोर हैं।

50 साल की उम्र में लोग आम तौर पर पेंशन और रिटायर्ड लाइफ के बारे में सोचने लगते हैं मगर नायर ने इन्वेस्टमेंट बैंकर की जॉब छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। लगभग 41 साल की उम्र में नायका की शुरुआत के बाद नायर ने इसे एक प्रीमियम ब्रांड बनाने के लिए बहुत मेहनत की और कामयाबी हासिल की। कई रिसर्चर के अनुसार बड़ी उम्र में बिजनेस शुरू करने के बहुत से फायदे हैं। इस तरह के बिजनेस की सफलता की दर ज्यादा होती है।

यह भी पढ़े-1 अप्रैल से बदलेंगे पैकेजिंग के नियम, MRP के साथ यूनिट प्राइस भी लिखना होगा जरूरी

LIVE TV