Facebook के इस ग्रुप पर मां काली की बेइज्जती

मां कालीमुंबई। मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक ग्रुप पर शेयर करने के आरोप में मुंबई के दो लड़कों को हिरासत में लिया गया है।

मुंबई और मध्‍यप्रदेश पुलिस के इस ज्वाइन ऑपरेशन में पकड़े गए लड़कों के नाम अली शेख और अब्दुल कुरैशी हैं। ये दोनों मुंबई के एनटॉप हिल इलाके में रहते हैं। पुलिस ने दोनों को मध्‍यप्रदेश से हिरासत में किया है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुता‍बिक इन दोनों लड़कों ने फेसबुक के ग्रुप Nadaan Parinday पर मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की थी। दस मई की इस घटना पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की।

पुलिस के मुताबिक फेसबुक ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आपतिजनक बातें लिखी गई थीं। इस मामले में स्पेशल टीम बनाई गई।

लम्बी जांच-पड़ताल के बाद इन दो लड़कों तक पुलिस की जांच पहुंची। इन दोनों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है।

मां काली से मोदी तक विवादित पोस्टर

यह पहला मौका नहीं है, जब किसी आपत्तिजनक पोस्ट पर इतना बवाल हुआ हो। मार्च महीने में केरल के अखबार मातृभूमि ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित कंटेंट पेश किया था। इससे नाराज लोगों ने मातृभूमि अखबार का बहिष्‍कार कर दिया था। बाद में अखबार के मालिकों ने माफी मांगी।

फरवरी महीने में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मोदी पर एक विवादित ट्वीट किया था। इसमें मोदी को असहिष्‍णुता फैलाने का जिम्मेदार बताया गया था। इस मामले में अरविंद केजरीवाल को भी तीखी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

जनवरी में आंध्र प्रदेश की कोर्ट ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ समन जारी किया था। एक मैगजीन में धौनी की तस्वीर को विष्‍णु अवतार में पेश किया गया था।

बीते साल अगस्त में एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ ने मां काली का एक विवादित पोस्टर ट्वीट कर दिया था। इस मामले में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।

LIVE TV