
आजकल लड़कियां अपनी खूबसूरती को लेकर बेहद परेशान रहती हैं। अपनी खूबसूरती को बनाने के लिए तरह-तरह के केमिकल सामान का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन यह बात भूल जाती हैं कि जितना फायदा घर के बने घरेलू सामान से होगा उतना मार्केट के केमिकल से नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि संवेदनशील त्वचा के लिए कौन सा फेसमास्क लगाएं।
एलोवेरा-खीरा फेसमास्क
एलोवेरा स्किन की प्रॉब्लम के लिए एक अच्छा विकल्प है। एलोवेरा स्किन की हर परेशानी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा और खीरे का रस मिलाकर लगाएं। इसको स्किन पर 20 मिनट तक लगाएं। उसके बाद चेहरा अच्छे से धो लें।
शहद-केला फेसमास्क
शहद और केला चेहरे को पोषण देता है। इसे बनाने के लिए केले को मैश कर लें। बाद में केले में शहद मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप इस फेसमास्क को हफ्ते में दो बार लगाएंगे तो आपको जल्दी और अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
ओटमील-दूध फेसमास्क
संवेदनशील त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए ओटमील दूध से बना फेसमास्क बहुत ही उपयोगी होता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा समय की भी आवश्यकता नहीं होती है। बस एक कटोरी में ओटमील,दूध और शहद डालकर मिलाएं और चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।
गाजर- शहद फेसमास्क
अगर आप अपनी स्किन में जल्दी से निखार पाना चाहती हैं तो आपको गाजर और शहद के बने फेसमास्क का इस्तेमाल करना ही होगा। इस फेसमास्क को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अच्छा निखार पाने के लिए इस फेसमास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं।