इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र के चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पिछले दो दिनों से मां-बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं, जिसके बाद आसपास के लोगों को शक हुआ। घर के अंदर जाकर देखने पर दोनों के शव पड़े मिले। मां पुष्पा का शव गैलरी में चारपाई पर और बेटी का शव आंगन में मिला। मौके से पुलिस को एक दरांती भी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि 15 अगस्त को ही दोनों की हत्या की गई होगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपी की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच तेज कर दी गई है।




