
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका अंतिम संस्कार उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित चंडी देवी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। इस दौरान उनके छोटे बेटे ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने अंतिम परिक्रमा कर नम आंखों से मां को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार के इस गमगीन मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। घाट पर 13 अखाड़ों के आचार्य, श्रीमहंत और अनेक साधु-संतों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों व वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



