
रिपोर्ट – प्रवीण कपिल
भीमताल। वेद पुराणों में कहा जाता था कि वृक्षों में देवताओं का वास होता है। लेकिन समाज सब कुछ भूल कर पेड़ो को काटने में लगा हुआ है। वर्तमान समय में हर जगह पेड़ों के कटने से पर्यावरण के लिए खतरा पैदा हो रहा है। पर्यावरण की रक्षा जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भीमताल के धारी के पं पूर्णनानंद तिवारी महाविद्यालय पर्यावरण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
चरस बेचते आईटीबीपी का रिटायर इंस्पेक्टर गिरफ्तार
जिसमें महाविधालय के छात्रों के अलावा क्षेत्र के जागरूक नागरिको ने भाग लिया इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति पर्यावरण विद चन्दन नयाल थे कार्यक्रम में छात्र छात्रओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
पर्यावरण संगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा अधिक से अधिक पेड़ लगाने और समाज के लोगों को इस विषय के बारे मे जागरूक करने की बात पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में भाग ले रहे जागरूक नागरिको का कहना था कि पिछड़े क्षेत्रो में इस प्रकार के कार्यक्रम करने से क्षेत्र के लोगो का पर्यावरण के प्रति रुझान रहेगा।
उत्तराखंड में लोगों को राहत, दस हजार लीटर तक मुफ्त मिलेगा पानी
कार्यक्रम में भाग ले रहे पर्यावरण विद चन्दन नयाल का कहना था कि यह क्षेत्र फलों की खेती के लिए जाना जाता है। क्षेत्र के लोग पर्यावरण बचाने के साथ साथ अपनी आय भी बड़ा सकते है।