शर्मनाक: 92 लोगों से करवाया पत्नी का बलात्कार, खुलासे के बाद अब तक इतनों की गिरफ्तारी, जाने पूरा मामला
फ्रांस में एक व्यक्ति पर हैरान और शर्मसार करने वाले आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक़वह हर रात अपनी पत्नी को नशीली दवा देकर पुरुषों को उसके साथ बलात्कार करने के लिए बुलाता था। इस गंदी और चौंकाने वाली रवायत का साल 2011 से 2020 तक जारी रही। जांच के दौरान, 92 बलात्कार मामलों की पहचान हुई है।

फ्रांसीसी पुलिस ने इन 92 आरोपियों में से 51 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र 26 से 73 वर्ष के बीच है। सभी आरोपियों पर बलात्कार का आरोप है। पुलिस को बाकी आरोपियों की तलाश है। गिरफ्तार आरोपियों में कई क़िस्म के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान डोमिनिक के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को डिनर में एंटी-एंजायटी दवा देकर कई बार अलग अलग लोगों से उसका बाललतकार करवाया। वह अपने घर अपनी पत्नी के साथ बलात्कार करने के लिए मेहमानों को बुलाता था। रिपोर्ट के मुताबिक, डोमिनिक ने बलात्कार को रिकॉर्ड किया और उनकी वीडियो फुटेज को यूएसबी ड्राइव में सेव किया था। पुलिस ने उस ड्राइव की अपने कब्ज़े में लिया है।
जांच में उसने पुलिस को बताया की उसने किसी भी आरोपी को ज़बरदस्ती नहीं बुलाया। सभी आरोपियों ने स्वेच्छा से वारदात को अंजाम दिया। जाँच में कुछ लोगों ने बताया की उन्हें नहीं पता था उसकी पत्नी सहमति नहीं दे रही थी। एक आरोपी ने घटिया तर्क देते हुए कह की, वो इसे बलात्कार नहीं मानता। उसने कहा “यह उसकी पत्नी है, वह उसके साथ वही करता है जो उसे पसंद है।