मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ से गई 22 की जान और 30 से अधिक घायल

एलफिंस्टन रेलवे स्टेशनमुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भारी भगदड़ मच गई। फुटओवर ब्रिज पर मची इस भगदड़ में करीब 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। साथ ही घायलो में से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राज्य सरकार की तरफ से हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य सरकार ने घायलों के इलाज की बात कही है।

बता दें कि फुटओवर ब्रिज पर बारिश के वजह से भगदड़ मच गई थी। यह हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। मुंबई में 10.20 बजे बारिस शुरू हुई, जिसके बाद बारिश से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

कॉपी पर अश्लील चित्र देख महिला टीचर ने किया पास, कही- हैरान करने वाली बात

वहीं फुटओवर ब्रिज टूटने की अफवाह अचानक से फैल गई जिससे लोग घबरा गए और वहां भगदड़ मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

घायलों को नजदीकी केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

शर्मनाक : बीकानेर में महिला से 23 लोगों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

गौरतलब है कि मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी है। वहीं कई प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट होने के डर की वजह से अचानक से स्टेशन पर भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग टूटकर गिर गई, जिससे यह दुर्घटना हो गई।

 

LIVE TV