Election 2019: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, सीएम गहलोत के बेटे को मिला टिकट…

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिसमें प्रमुख नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का है जिनको जोधपुर से टिकट दिया गया है।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को अलवर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में संभल से जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को टिकट दिया गया है।

राजस्थान में जोधपुर सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 13वीं सूची जारी की है।

अगर जानना है कि कितना सफल है आपका रिश्ता, तो खुद से करें ये 5 सवाल

कांग्रेस की इस लिस्ट में राजस्थान से 19, गुजरात से 6 एवं उत्तर प्रदेश से भी 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

LIVE TV