खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में रुका कैलाश मानसरोवर यात्रा का आठवां दल

अनिल सनवाल

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रियों का आठवां दल बुधवार को अल्मोड़ा में ही रोक दिया गया। मंगलवार की देर शाम अल्मोड़ा पहुंचे इस दल को बुधवार को सुबह पिथौरागढ़ को रवाना होना था।

कैलाश मानसरोवर

पिथौरागढ़ से गुंजी तक यात्रियों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाना है लेकिन मौसम की खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर अपनी उड़ान नहीं भर पाया। जिसके कारण मानसरोवर यात्रा के सातवें दल के यात्रियों को गुंजी नहीं पहुंचाया जा सका। इस कारण कैलास मानसरोवर के आठवे दल को अल्मोड़ा पहुंचने पर वहीँ रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों से करेंगे सीधे संवाद

जब तक एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर सातवे दल के यात्रियों को पिथौरागढ़ से गुंजी नहीं पहुंचा देता तब तक आठवां दल अल्मोड़ा से आगे रवाना नहीं किया जायेगा।

मानसरोवर यात्रियों के आठवे दल में कुल 58 यात्री है। जिसमें 17 राज्यों के 44 पुरूष 14 महिलायें शामिल है। इसमें सबसे कम 22 वर्ष की कर्नाटक की अशीका रवि कुमार एवं सबसे अधिक 68 वर्ष के गुजरात के यशव़त्रो नटवरलाल घेले है। इस यात्रा दल में रामास्वामी गणेशन एवं अवनिश शुक्ला 2 लाइजनिंग आॅफिसर है।

दल में आंध्र प्रदेश, बिहार, चड़ीगढ़,  झारखंड, केरला व पंजाब से एक -एक, मेघालय, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, असम से दो-दो,  पं बंगाल से तीन, दिल्ली,  कर्नाटक,  मध्यप्रदेश से पांच-पांच, गुजरात से आठ, महाराष्ट से छह और राजस्थान से नौ यात्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-डीएम की इस पहल से चमक उठा शहर, स्कूली बच्चे भी बने मुहिम का हिस्सा

यात्रियों में मानसरोवर यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। यात्रा को लेकर उत्साहित श्रद्वालुओं का कहना है कि मौसम खराबी का कारण बता कर यात्रा को अल्मोड़ा में रोका गया है। यात्रा चाहे कभी भी शुरू हो हम पूरी कर के जाएंगे। बडी आस्था और विश्वास के साथ इस यात्रा को करने के लिए निकले है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV