डा.रामविनय साहित्य समिति के अध्यक्ष बने

हिंदी साहित्य समितिदेहरादून। डा.राम विनय सिंह हिंदी साहित्य समिति के नए अध्यक्ष के लिए चुने गए हैं। उनका कार्यकाल 2 साल का होगा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नेमचंद जैन को 15 वोट से हराया है। महामंत्री बने एचएन कुकरेती ने निवर्तमान महामंत्री वीरेन्द्र डंगवाल पार्थ को 12 वोट से हराया। परेड ग्राउंड स्थित हिंदी भवन में हुए द्विवार्षिक चुनावों में चुनाव अधिकारी डा.मुकुंद नीलकंठ जोशी और सहायक चुनाव अधिकारी पदम सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।

कुल 213 सदस्यों में से 83 सदस्यों ने वोट डाले। उपाध्यक्ष पद पर डा.राकेश बलूनी 56, प्रचार मंत्री में राम प्रताप साकेती 55, कोषाध्यक्ष पर सोमप्रकाश शर्मा 55, लेखा परीक्षक पर पीयूष भटनागर 60 वोट पाकर  जीत हासिल की।

पुस्तकालय मंत्री के रूप में संगीता शाह और संयुक्त मंत्री ललित मोहन लखेड़ा निर्विरोध चुने गए। आठ आजीवन सदस्य के रूप में शादाब अली, राजेन कपूर, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, मुनीष सक्सेना, हरीश रतूड़ी, शिव कुमार पैन्यूली, इकबाल आजर, राजीव कुमार शर्मा आधार, चार साधारण सदस्य एससी भटनागर, निशा रस्तोगी, अनिल रस्तोगी और राकेश जैन भी चुने गए।

सरकार से नाराज हो ‘सुप्रीम’ पॉवर के पास जा रहे प्रद्युम्न के पिता

रायन इंटरनेशनल स्कूल की घटना पर मेनका गांधी ने ऐसी घटनाएं रोकने के दिए सुझाव

LIVE TV