राजधानी में फिर से उठेगा डोर-टू-डोर कूड़ा, प्रशासन देगा इस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट

रिपोर्ट- धनराज गर्ग 

देहरादून। राजधानी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम नए सिरे से करने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त से शहर के सभी वार्डों से PPP मोड पर डोर टू डोर कूड़ा उठान का काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम एक सप्ताह के भीतर चैन्नई एमएसडब्ल्यू नाम की एक निजी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करेगी।

आयुक्त

दरअसल, दून शहर में नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान का काम चैन्नई एमएसडब्ल्यू नाम की एक निजी कंपनी को सौंपा जा रहा है। इस काम के लिए नगर निगम की ओर से कंपनी को प्रति टन कूड़ा उठाने पर 1206 रुपए भुगतान किया जाएगा। यूजर चार्ज भी कंपनी के खाते में ही जाएगा।

शहर में जल्द शुरू होने जा रहे डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के सम्बंध में मुख्य नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कंपनी के साथ एक सप्ताह के अंदर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया जाएगा। जिसके बाद कंपनी कूड़ा उठान का काम शुरू कर देगी।

बता दें कि साल 2011 में पहली बार JNNURM योजना के तहत शहर में निजी कंपनी के माध्यम से नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम शुरू किया था। उस समय नगर निगम की ओर से दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट नाम की कंपनी से अनुबंध किया गया था।

यह भी पढ़े: मंत्री ने खोज निकाला ‘विक्ट्री’ का नया फंडा, कार्यकर्ता बनाएंगे योजना को सफल

शुरू में कंपनी ने 30 वार्ड में कूड़ा उठान का काम किया। बाद में पार्षदों के दबाव के चलते 45 वार्ड में काम शुरू कर दिया गया, लेकिन कंपनी के पास 45 वार्ड के लिहाज से संसाधन उपलब्ध नहीं होने से कूड़ा उठान की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती चली गईं। जिसके बाद निगम ने कंपनी से काम छीनकर अनुबंध खत्म कर दिया।

 

LIVE TV