डॉक्टरों पर था मुख्तार अंसारी को जल्द डिस्चार्ज करने का दबाव : अफजाल अंसारी

मुख्तार अंसारीलखनऊ उत्तर प्रदेश में गाजीपुर से पूर्व सांसद और बसपा नेता अफजाल अंसारी ने अपने भाई और मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक मुख्तार अंसारी को इलाज के लिए जेल से लाए जाने के बाद पीजीआई अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज कर दिए जाने पर कहा कि डॉक्टरों पर उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने का भारी दबाव था। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें मुख्तार की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

लखनऊ में डॉलीबाग स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि ऐसी कौन सी ताकतें थीं, जिनका दबाव प्रशासन पर था कि किसी भी तरह मुख्तार को पीजीआई से डिस्जार्च कराकर जल्द से जल्द बांदा जेल रवाना किया जाए।

यह भी पढ़ें:- ‘तानाशाह’ से लोकतंत्र की खातिर लड़े थे पाक के चीफ जस्टिस, सड़कों पर उतरे थे लोग

उन्होंने कहा कि कानून भी किसी बीमार व्यक्ति को समुचित इलाज की व्यवस्था करने का हक देता है। पर क्या मुख्तार अंसारी, जो विधानसभा के वर्तमान सदस्य हैं, उन्हें प्रशासन समुचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं मुहैया करा सका।

विधायक मुख्तार को जहर दिए जाने के सवाल पर अफजाल ने कहा कि जिस समय यह घटना घटी, मुख्तार की पत्नी अफसां उनके पास थीं। उन्हें अचानक बेहोशी सी छाने लगी और वह गश खाकर गिर गए। इसके बाद उनके मुंह से झाग सा निकला। यह देखकर उनकी पत्नी भी बेहोश हो गईं। ये बातें इस ओर इशारा करती हैं कि कहीं न कहीं कोई साजिश थी, जिसे दबाने का प्रयास किया गया।

अफजाल ने कहा कि पीजीआई में प्रशासन ने इतनी तगड़ी बंदिशें लगा दीं कि परिवार के सदस्यों को मिलने की इजाजत नहीं दी गई।

उन्होंने माफिया ब्रजेश सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ब्रजेश सिंह को संरक्षण दे रही है। बनारस की जेल में ही उन्हें क्यों रखा गया है और आखिरकार मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में क्यों रखा गया है, जबकि बांदा जिले में उन पर कोई भी मामला दर्ज नहीं है।

अफजाल ने सरकार से मांग की है कि मुख्तार अंसारी की खराब सेहत को देखते हुए उन्हें राजधानी लखनऊ या आगरा की सेंट्रल जेल में तत्काल शिफ्ट किया जाए।

यह भी पढ़ें:-उपचुनाव की इन तीन सीटों के लिए उतरेंगे मोदी समेत 40 स्टार प्रचारक

बाहुबली माने जाने वाले मुख्तार अंसारी बहुजन समाज पार्टी के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बाहुबली का मुकाबला करने के लिए उन्होंने ‘कटप्पा’ को मैदान में उतारा है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार महेंद्र राजभर को कटप्पा की उपाधि दी थी। लेकिन चुनाव में मोदी के ‘कटप्पा’ को बसपा के बाहुबली ने हरा दिया था।

पिछले दिनों मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर मीडिया में खबर आई थी कि उन्हें जेल में दिल का दौरा पड़ा और उन्हें देखने आईं, उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ा। लेकिन अब बसपा विधायक को जहर दिए जाने की बात सामने आई है।

https://youtu.be/7MzMzzgN_8c

LIVE TV