क्या आप काशीपुर के इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानते हैं?

उत्तराखंड स्थित काशीपुर एक प्राचीन शहर है, जो राज्य के उधम सिंह नगर जिले में स्थित है। यह पहाड़ी उत्तराखंड का काशीपुर एक प्राचीन शहर के नाम से जाना जाता है। जो उधम सिंह जिले से काफी पास है। पहाड़ों के बीच बसा यह शहर अपने आप में ही एक अलग पहचान रखता है। इतना ही नहीं यहां की सांसकृति और यहां का इतिहास लोग के बीच बहुत लोकप्रिय है।

काशीपुरयहां रोज़ाना लाखों की संख्या में लोग यहां आते है और यहां के इतिहास की दीदार करते हैं। राजाओं इस शहर पर काफी समय तक राज्य किया। माना जाता है कि एंग्लो-गोरखा युद्ध के दौरान इस शहर ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यहां आकर आप शानदार अवकाश बिता सकते हैं।

चैती देवी मन्दिर

आप काशीपुर घूमने की शुरुआत यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल से कर सकते हैं। चैती देवी मंदिर यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर का पौराणिक महत्व भी काफी है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से भी लगाया जा रहा है। यहां हर साल नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस पूजा में हिस्सा लेने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। जब देवी सती के अंग इधर-उधर गिरे थे तब देवी सती की दायीं भुजा यहां पर गिरी थी इसी के नाते यह मंदिर काफी जाना जाता है। यहां देवी के भुजा की पूजा की जाती है।

चैती देवी मन्दिर

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान कर लें मेकअप से तौबा, बरते यह सावधानियां

श्री भीमाशंकर मंदिर

श्री भीमाशंकर मंदिर को मोटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिगों में से एक है। यहां हर साल लाखों शिव भक्त आते हैं। यह मंदिर काशीपुर से महज 3 कि.मी. की दूरी पर है। अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत आप इन मंदिर से कर सकते हैं।

श्री भीमाशंकर मंदिर

यह भी पढ़ें: Kajri Teej 2018: जानें पूजा की विधि संग व्रत कथा

द्रोणा सागर झील

मंदिरों के दर्शन के बाद आप यहां की प्रसिद्ध झील की सैर कर सकते हैं। यहां की झील प्रसिद्ध जलाशयों में से एक है। माना जाता है कि यह प्राचीन झील का नाम गुरू द्रोणाचार्य के नाम पर ही पड़ा है। इस झील का भी संबंध महाभारत काल से ही था। यह उसी समय में पांडवों और कोरवों को शिक्षा प्रदान करते थे। माना जाता है कि इस झील का पानी पवित्र है।

द्रोणा सागर झील

 

LIVE TV