घर पर ही इस तरह से करें फ्रेंच मैनीक्योर

हाथों और पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं फ्रेंच मैनीक्योर कराती हैं। इसको करवाने के लिए ना जाने बाहर पार्लर में कितने रुपए खर्च कर देती हैं। आजकल फ्रेंच मैनीक्योर बहुत ट्रेंड में है। फैशन के कारण ही अधिकतर महिलाएं फ्रेंच मैनीक्योर करवाना चाहती है। जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है उनके लिए पार्लर जाकर फ्रेंच मैनीक्योर कोई कठिन काम नहीं है लेकिन जिनके पास पैसा नहीं है वह महिलाएं अपना मन मारकर बैठ जाती है। इसलिए आज हम आपको घर पर ही फ्रेंच मैनीक्योर कैसे करें यह सिखाने जा रहे हैं।

फ्रेंच मैनीक्योर

मैनीक्योर हाथों और नाखूनों से टैनिंग और गंदगी दूर करके उन्हें सुंदर बनाता है। मैनीक्योर से आपके हाथों को पोषण मिलता है और त्वचा कोमल बनती है।

फ्रेंच मैनीक्योर

सामग्री

एक बॉउल गर्म पानी

एक तौलिया

बेस कोट

वाइट नेल पॉलिश

बेबी पिंक कलर का नेल पॉलिश

टॉप कोट

यह भी पढ़ें: दक्षिण कर्नाटक के खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानिए क्या है खास

 

फ्रेंच मैनीक्योर फ्रेंच मैनीक्योर करने के तरीके:

अगर आप अपने हाथों पर मैनीक्योर करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने हाथों के तेल और गंदगी को साफ करना होगा ऐसा करने से मैनीक्योर लंबे समय तक बना रहता है। तेल को हटाने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा पानी गर्म कर लें। अब इस गर्म पानी को बॉउल में डालें बाद में उस ही गर्म पानी में अपनी उंगलियों को डुबों कर रखें ऐसा करने से हाथों का तेल निकल जाएंगे।

जब आपके नाखून सूख जाएं उसके बाद बेस कोट लगाएं। फ्रेंच मैनीक्योर के लिए यह स्टेप सबसे जरुरी होता है। क्योंकि इससे आपके नाखूनों पर नेचुरल लुक आता है।

बेस कोट लगाने के बाद अपने नाखूनों में वाइट नेटपेंट लगाएं। इसके बाद अपने नाखूनों को कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। अगर नेलपेंट थोड़ा इधर-उधर फैल गया है तो उसे तुरंत साफ कर लें।

अब बेबी पिंक कलर का नेल पेंट अपने नाखूनों पर लगाएं। इससे नेल पॉलिश अच्छी तरह मिल जाती है और मैनीक्योर का लुक नेचुरल आता है।

अपने फ्रेंच मैनीक्योर को अच्छा लुक देनें के लिए उसपर ट्रांसपेरेंट कलर के नेल पेंट का इस्तेमाल करें।

 

 

 

 

LIVE TV