बुंदेलखंड घूमने के दौरान इन किलों को देखना न भूलें, जानें इतिहास

बुंदेलखंड मध्य भारत का एक प्राचीन हिस्सा है, जो मध्य प्रदेश और कुछ उत्तर प्रदेश के भागों में फैला हुआ है। अतीत से जुड़े साक्ष्यों के अनुसार इस क्षेत्र को पहले जेजाकभुक्ति के नाम से जाना जाता था। यह एक खास भौगोलिक खंड है, जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। सांस्कृतिक विविधता के बावजूद बुंदेलखंड अपनी एकता और आपसी तालमेल के लिए जाना जाता रहा है।

किलों

इतिहास, संस्कृति और परंपराओं का एक खूबसूरत मेल बुंदेलखंड में देखने को मिलता है। बुंदेलखंड ने महाराजा छत्रसाल के शासनकाल के दौरान खूब प्रसिद्धी हासिल की। यह खंड असंख्य प्राचीन संरचनाओं का घर है, जो पर्यटन के लिए काफी खास माने जाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए मध्य भारत के इस प्राचीन हिस्से के कुछ शानदार आकर्षणों के बारे में।

बुंदेलखंड मध्य प्रदेश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह शहर केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं है यह थोड़ा-थोड़ा उत्तर प्रदेश में भी फैला हुआ है। इस स्थान को पहले जेजोकभुक्ति के नाम से भी जाना जाता है। बुंदेलखंड अपनी सांस्कृतिक विविधता के साथ आपसी तालमेल के लिए जाना जाता है। इतिहास, संस्कृति और परंपराओं का एक खूबसूरत मेल बुंदेलखंड में देखने को मिलता है। आज हम आपको प्राचीन धरोहर के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें: पेट की चर्बी दूर करनी है तो करें यह आसान से उपाय, 1 महीने में घटेगा 30 kg वजन

बुंदेलखंड ने महाराजा छत्रसाल के शासनकाल के दौरान खूब प्रसिद्धी हासिल की। यह खंड असंख्य प्राचीन संरचनाओं का घर है, जो पर्यटन के लिए काफी खास माने जाते हैं।

किलों

झांसी का किला

आज यहां घूमने की शुरुआत यहां के झांसी के केले से कर सकते हैं। यह इस शहर का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। ओरछा के राजा वीर सिंह जू देव ने सन 1613 में इस किले की स्थापना कराई थी। तब इस किले का नाम बलवंतनगर था। यह नगर आज भी अपने आकषणों के लिए विश्व में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं में पेट दर्द का कारण बनता है एंडोमेट्रियोसिस रोग, जानें लक्षण और इलाज

ओरछा का किला

झांसी के किले के बाद आप यहां के ओरछा का किला भी घूम सकते हैं। यह किला मध्य प्रदेश के राज्य ओरछा में स्थित है। इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा रुद्र प्रताप सिंह ने करवाया था। यह किला अंदर से जितना सुंदर है उतना ही इसकी बाहर की आवृति है। यह किला झांसी से महज 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यह किला विश्व के खूबसूरती की लिस्ट में शुमार है। यहां स्थित राज महल और राम मंदिर पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। इस किले के अंदर सिर्फ राम मंदिर ही नहीं है इस किले में और भी मंदिर है अपनी छाप के कारण जाने जाते हैं।

यह भी देखें: 

 

 

 

 

 

LIVE TV