पीएम मोदी के सपने को साकार कर रहा यह सिपाही, डीएम-एसएसपी ने किया सम्मानित

आर. बी. द्विवेदी

पर्यावरण संरक्षण को लेकर केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन ये मुहिम बिना लोगों की सहभागिता और जागरुकता के संभव भी नहीं है। पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का उद्देश्य मानकर एटा के थाना बागवाला में तैनात सिपाही अजीत सिंह।

पीएम मोदी

जो मौजूदा समय डायल 100 में तैनात हैं। इस सिपाही ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप सिर्फ टाईम पास के लिए नहीं बल्कि उसके माध्यम से वो लोगों को लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा देते हुए।

सभी से एक पेड़ लगाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वर्ष 2018 में एक लाख वृक्ष लगाने के उनके संकल्प को सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

यही वजह है कि लोग पर्यावरण संरक्षण के उनके इस संकल्प के जरिये उनकी इस मुहिम से कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आ रहे है।

पर्यावरण संरक्षण आज नहीं किया, तो आने वाले समय में इसके क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। सिपाही अजीत सिंह ने एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए न सिर्फ पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अभियान छेड़ दिया है।

वर्ष 2016 से अपने मित्र और पर्यावरण प्रेमी चाचा से जो सीख मिली। शायद उसने उनका जीवन ही बदल दिया।

अजीत सिंह ने अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाने के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, धर्मशालाओं और उपवनों को भी हरियाली से लहलहा दिया। अजीत खुद अब तक 12 हजार से ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं।

अपनी तनख्वाह का 10 प्रतिशत हिस्सा वो पेड़ लगाने में कर रहे हैं। और फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिये खासकर युवाओं को ये संदेश दे रहे हैं कि ये सिर्फ टाईमपास का जरिया नहीं।

यह भी पढ़ें:- पूर्व विधायक की मौत की वजह बनीं मछलियां, जांच में जुटी पुलिस

यही वजह है कि उनकी इस पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से आज पूरे देश में लाखों लोग जुड़ते नजर आ रहे है। केन्द्र सरकार द्धारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत एव पर्यावरण अभियान को बल मिल रहा है।

अजीत ने 2018 में एक लाख वृक्ष रोपित करने का संकल्प लिया है और उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह फेसबुक और व्हाट्सऐप से लोग जुड़ रहे हैं। उससे ये संख्या 15 से 20 लाख वृक्ष रोपित करने तक हो सकती है।

अजीत का मानना है कि पुलिस विभाग में नौकरी के चलते समय कम रहता है। इसलिए उन्होंने एक रजिस्टर बनाकर सुरक्षित कर रखा है। रजिस्टर में उन्होंने 5 कॉलम बना रखे है, जिसमें पेड़ लगाने वाले का नाम, पता, मोबाईल नंबर, कितने पेड़ लगाये और किस किस के पेड़ लगाये। सब अंकित कर रखा है।

यही वजह है कि इस पर्यावरण प्रेमी अजीत सिंह की इस मुहिम से पूरे एटा के साथ-साथ डीएम अमित किशोर और एसएसपी अखिलेश चौरिसिया भी प्रभावित नजर आये और उसे पूरा सहयोग दे रहे हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने अजीत का उत्साह बढ़ाते हुए। जहां उसके इस प्रयास की प्रशंसा की। वहीं उसे प्रशस्ति पत्र और दो हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया।

यह भी पढ़ें:- नाबालिग के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की शर्मनाक हरकत

पर्यावरण संरक्षण को लेकर अजीत की ये मुहिम नि:संदेह बेहद प्रशंसनीय है और उनकी ये मुहिम रंग भी ला रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV