विपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं के दावें है झूठे

स्वास्थ्य सेवाओंरिपोर्ट- राहुल सिंह

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के दावे कर रही है। लेकिन लेकिन विपक्ष को सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं नाकाफी नजर आ रही है। ताजा मामला हल्द्वानी का है जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरकार खिलाफ जमकर  नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:- फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर युवाओं को ठगने वाले तीन बदमाशों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ ने कहा की कुमाऊं के सबसे बड़े हॉस्पिटल सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, महिला चिकित्सालय, और सुशीला तिवारी  अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बद से बत्तर होती हैं।

बड़ी-बड़ी बिल्डिंग और महंगी-महंगी मशीन लगा दी है लेकिन मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा  रही है मरीजों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि हल्द्वानी अस्पताल सिर्फ रेफेर सेंटर बनकर रह गए है।  सूबे के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सिर्फ हवा हवाई दौरे  होते है।

यह भी पढ़ें:-चंद्रबाबू नायडू ने मसूरी पहुंच आईएएस अधिकारियों से की मुलाकात

बार-बार  प्रदर्शन करने के बावजूद भी  सरकार के कानों में जूह तक नहीं रेंग रही है अगर सरकार ने  स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द ठीक नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

LIVE TV