Dhanteras 2021: धनतेरस पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, करें इन चीजों की खरीदारी

इस साल धनतेरस का त्योहार 2 सितंबर 2021 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रियोदश के दिन धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस से ही पांच दिन तक चलने वाले त्योहारों का आरंभ हो जाता है। इस पर्व का संबंध धन और समृद्धि से होता है। धनतेरस पर विशेष उपाय करने से घर में समृद्धि आती हैं। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि यदि इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी की जाए तो साल भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता हैं। 

दीप जलाने की परंपरा-

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में कुमकुम अर्पित करने के बाद उसे माथे पर लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के पदचिन्ह भी जरूर खरीदने चाहिए। माना जाता है कि यह पदचिन्ह मां लक्ष्मी को आमंत्रित करने का निमंत्रण होता है इसे लगाने से वह घर में वास करती हैं। धनतेरस के पर्व से ही घर में दीपक जलाने की परंपरा शुरू हो जाती है। इस दिन दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक दीपक में तेल भरकर रात में जलाए। लेकिन इसे जलाने के बाद पीछे मुडकर न देखे।

Diyas lluminated. coins stacked and flowers arranged for festival celebration

अकाल मृत्यु से निवारण-

यह दीप अकाल मृत्यु से स्वजनों की रक्षा का प्रतीक माना जाता हैं, और यह हमें रोगों से बचाता है। धनतेरस के दिन साबूत धनिया भी जरूर खरीदनी चाहिए। इसे मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करना चाहिए। साथ ही साथ घी का दीपक भी जलाना चाहिए। इसके बाद धनिए को प्रसाद के रुप में बांट देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती हैं। इसलिए यह कार्य करना न भूलें।

कुछ विशेष खरीदारी-

1- धनतेरस  के दिन झाड़ू खरीदना बहुत फलदायक होता है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती जाती है।

2- इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सोना, चांदी, रत्न आदि की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है।

3- धनतेरस के दिन किसी गरीब को नए पीले वस्‍त्र दान जरूर करने चाहिए।

4- धनतरेस के दिन लोहा, कांच और एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदनें चाहिए, इससे आपके ग्रहों पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन काले रंग का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़े-वैज्ञानिकों को मिला रामायण काल का पाताल लोक, पृथ्वी के गर्भ का सुलझा रहस्य

LIVE TV