वैज्ञानिकों को मिला रामायण काल का पाताल लोक, पृथ्वी के गर्भ का सुलझा रहस्य

रावण का वध भगवान राम ने किया था यह तो पूरी दुनिया जानती है। रावण लंका का राजा था यह भी सभी जानतें हैं लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी की रामायण काल में जिस पाताल लोक का जिक्र किया गया है, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने उस स्थान को खोज निकाला का है। इसी पताल लोक में अहिरावण, भगवान राम और लक्ष्मण को ले आया था और फिर हनुमान जी ने अहिरावण के कब्जे से राम-लक्ष्मण को मुक्त कराया था।

आपको बता दें अमेरिका के वैज्ञानिको ने यह दावा किया है कि पाताल लोक मध्य अमेरिकी महाद्वीप में पूर्वोत्तर होंडुरास के जंगलों के नीचे दफन है। इस पाताल लोक में एक मूर्ति पाई गई है जिसमें एक बंदर की तरह दिखने वाले जीव के हाथ में एक विशाल गदा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अमेरिकी मैग्जीन ‘डेली टाइम्स गजट’ के अनुसार इस जगह की पहली जानकारी अमेरिकी खोजकर्ता थिंयोडोर मोर्ड(Theodore Morde) ने 1940 में दी थी।

इस खोज के दौरान 3डी मैपिंग का सहारा लिया गया था इस तकनीक के सहारे जमीन में छिपी हुई वस्तुओं को बड़ी आसानी से देखा व खोजा जा सकता है। फिलहाल जिस जगंल में इसकी खोज की गई थी उसकी पूरी जानकरी सामने नही आ पाई क्यूंकि इस खोज के बाद ही थियोडोर की मौत हो गई और जगह का रहस्य यूंहि बरकरार रहा। इसके बाद Douglas Preston की किताब “The Lost City of the Monkey God” में भी इसका वर्णन है जो मोर्ड के जरनल से ही जुड़ी है।

होंडुरास(Honduras) के जंगलों में मस्कीटिया(Mosquitia) नाम के स्थान पर इस बात का पता तो चल गया है कि इसका रामायण काल से कुछ तो वास्ता व जुड़ाव है। अब इस मामले में होंडुरास सरकार ने इस मामले की पुख्ता जानकारी के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब इस मामले में छिपे रहस्यों का पता आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़े-कश्मीर में खुला एशिया का पहला तैरने वाला थिएटर, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र

LIVE TV