धनतेरस का त्यौहार हर वर्ष कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस बार यह त्यौहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी और लक्ष्मी जी के कोषाध्यक्ष कुबेर भगवान की पूजा का महत्व है। मान्यता यह भी है कि इस दिन धनवंतरी भगवान की कृपा सभी भक्तों पर पड़ती है जिससे उनका जीवन सुखी हो जाता है। कहा जाता है कि इस दिन जो भी लोग कुछ खरीदकर घर लाते हैं उन्हें उसका 13 गुना बढ़कर प्राप्त होता है। इसी लिए लोग इस दिन खरीदी करते हैं और तरह-तरह की धातुओं को घर लाते हैं। वहीं लोग इस दिन अंजाने में कई ऐसी चीजें ले आते हैं जिसे उनको लाभ की जगह हानि हो जाती है। इसके लिए धनतेरस के दिन किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले ध्यान देना बेहद आवश्यक होता है। यदि आप नही जानतें कि कौन सी वस्तु खरीदने से आपको लाभ होगी वहीं किस वस्तु को खरीदने का परिणाम बहुत बुरा होगा तो आज हम आपको उन के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह खरीदें:
पीतल धातु
भगवान धनवंतरी की धातु पीतल मामनी जाती है इसके लिए हमें धनतेरस के दिन पीतल से निर्मित वस्तुओं को खरीदना चाहिए। ना ही सिर्फ आप केवल पीतल खरीदें बल्कि आप सोने, चांदी समेत अन्य धातुओं को भी खरीद सकते हैं। लेकिन यदि आप पीतल लाते हैं तो आपको भगवान धनवंतरी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता यह भी है कि धनतोरस के दिन धातुओं को खरीदने से मां लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान की कृपा से आरोग्यता और समृद्धि आती है।

झाडू लक्ष्मी का रुप पौराणिक मान्यताओं के अनुसार झाडू को माता लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। जिसके कारण इस झाडू को खरीदने का भी महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन घर में झाडू लाने से माता लक्ष्मी का भी घर में प्रवेश होता है साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश हो जाता है।

यह ना खरीदें:
लोहा करेगा बरबाद
लोग इस दिन ज्यादातर धातुएं ही खरीद कर घर लाते हैं। इस दिन ज्यादातर लोग ज्ञान के अभाव से वाहन, गाड़ी खरीदते हैं जो कि लोहे से निर्मित होती हैं। बता दें कि इस दिन लोहा खरीदना शुभ नही माना जाता। खास कर इस दिन लोहे से निर्मित नुकीली चीज भीलकर भी नही खरीदनी चाहिए। यदि आप इस दिन लोहे य इस से निर्मित वस्तु खरीदते हैं तो आपको हानि हो सकती है। जहां तक आपको एलयुमीनियम की चीजों को भी नही खरीदना चाहिए।

शीशा ना लाएं इस दिन शीशे को भी नही खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि शीशे का संबंध राहु ग्रह से होता है। यदि आप इस दिन अपने घर शीशा लाते हैं तो आपके ग्रहों पर राहु की दृष्टि पड़ सकती है। इस कारण आपको भारी नपकसान भी हो सकता है तो धनतेरस के दिन भूलकर भी शीशा ना खरीदें। आशा करते हैं कि आपको इस जानकारी से लाभ हुआ होगा और इसको जानने के बाद आप इन वस्तुओं को नहीं खरीदेंगे।
