नवरात्रों के बाद से ही त्योहारों की बौछार शुरू हो जाती है। नवरात्री फिर करवाचौथ फिर आता है धनतेरस जिसका हर किसी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। इस दिन को हमेशा शुभ माना जाता है,घर पर कोई भी शुभ काम हो इस दिन कर सकते हैं। लोगों को लगता है कि वह इस दिन कुछ भी खरीद कर ला सकते हैं क्योंकि इस दिन काफी शुभ होता है। लेकिन आज हम आपकी यह सोच को गलत साबित करेंगे और आपको बताएंगे कि इस दिन भी आप कुछ भी नहीं खरीद सकते हैं।
काले रंग की चीज
धनतेरस के दिन आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप काले रंग के कपड़ों से दूर रह सकें। क्योंकि काले रंग के कपड़ों को अशुभता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन आजकल के लोगों को काला रंग इतनी पसंद आता है कि वह जब भी कुछ खरीदते हैं तो उनकी नजर काले रंग से आगे से कहीं बढ़ती ही नहीं है।
शीशे का सामान
कई लोग धनतेरस वाले दिन अपने घर पर ग्रह प्रवेश की पूजा का आयोजन करते हैं। साथ कई सजावत के सामान के लिए आप शीशे का भी इस्तेमाल करते हैं और शीशे को खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें शीशे का सीधा संबंध राहु से होता है जो कि किसी भी इंसान के लिए हानिकारक होता है।
जिंदगी की हर जंग से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है वास्तु के यह अचूक उपाय
लोहे के बर्तन
धनतेरस के दिन किचन में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं जैसे नुकीला चाकू और लोहे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।
एल्युमिनियम का बर्तन
धनतेरस वाले दिन कोशिश करनी चाहिए कि आप एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल ना करें या बर्तन ही ना खरीदें। इन बर्तनों का भी सीधे संबंध राहु सो होता है। इसलिए यह अशुभ माने जाते हैं। अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो सिर्फ इसी कारण ही एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता है।
तेल
धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि लाने के लिए मना किया जाता है। धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें।
हर बीमारी से रखेंगी दूर आपकी रसोई में रखी ये चीजें
नकली सोना
धनतेरस के दिन आज भी लोग सोना खरीदने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। लेकिन पको सोना खरीदते समय इस बात काभी खास ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने घर कभी भी नकली सोना ना लेकर आए। आपकी यह एक गलती आपके ऊपर भारी पड़ सकती है।
खाली बर्तन
कहते हैं ना कभी किसी को खाली बर्तन नहीं देना चाहिए हमेशा बर्तन में कुछ ना कुछ रख कर देना चाहिए। इसलिए जब आप धनतेरस वाले दिन कोई बर्तन खरीदकर लाते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप बाजार से कुछ काने का सामान भी खरीद लें ताकि वह आप इस बर्तन में रख लें।