धनतेरस 2018: सिर्फ इतनी ही देर का बन रहा है ‘शुभ मुहूर्त’

दीपावली त्योहार की शुरुआत असल में धनतेरस वाले दिन से ही हो जाती है। इस साल यह त्योहार आज यानी कि 5 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन घर में कुछ भी नया सामान लाने की मान्यता है।धनतेरस कार्तिक मास के 13वें दिन और दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन सामान खरीदना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल की धनतेरस वाले दिन की शुभ मुहूर्त क्या है।

धनतेरस

इस बार कुछ भी खरीदने का सबसे शुभ और अच्छा समय एक घंटा 57 मिनट यानी कि करीब करीब दो घंटा है। आप इस समय में अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी सामान खरीद कर ला सकते हैं। यह समय शाम करीब 6: 20 मिनट से शुरू होकर 8:17  तक रहेगा। माना जाता है कि इस दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन जो भी सच्चे मन से भगवान और देवी की पूजा करता है उसकी जिंदगी हमेशा सुख से गुजरती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन क्षीर सागर के मंथन के दौरान ही मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रकट हुए थे। इसी कारण धनतेरस के दिन सोने-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

उच्च रेडियो विकिरण से खतरनाक बीमारी की आशंका हुई तेज

धनतेरस के दिन क्या ना खरीदें

ज्योतिषियों का मानना है कि धनतेरस के दिन गाड़ी नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन राहु काल रहता है और इस काल में वाहन खरीदना अच्छा नहीं होता।

धनतेरस के दिन कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस के दिन धारदार सामान जैसे कैंची, चाकू आदि नहीं खरीदना चाहिए।

सिर्फ धनतेरस ही नहीं बल्कि हिंदु धर्म में सभी त्योहारों में काला रंग पहनना शुभ नहीं माना जाता है।

इसी कारण धनतेरस के दिन भी काले रंग की चीजें न खरीदें।

 

LIVE TV