‘धड़क’ की स्क्रीनिंग में जाह्नवी को खली माँ श्रीदेवी की कमी

मुंबई। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी में ‘धड़क’ की मुंबई स्पेशल स्क्रीनिंग की गयी.जिसमें बॉलीवुड कई हस्तियां दिखाई दी। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर के परिवार वाले तो थे ही साथ ही अभिनेत्री रेखा और माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं।

dhadak-screening_

फ़िल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई रिलीज़ हो रही है। ‘धड़क’ से श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े :-बाजीराव का डैशिंग लुक पाने में आ रही है परेशानी, तो ट्राई करें ये आसान तरीका

वर्ष 2016 मराठी फिल्म ‘सैराट’ के रीमेक से करियर की शुरुआत कर रहीं जाह्न्वी की फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर दोनों शामिल हुए।

dhadakrekhamadhurisara_

जाह्नवी कपूर के परिवार से पिता बोनी कपूर, दीदी अंशुला कपूर और छोटी बहन ख़ुशी कपूर भी इस मौके पर मौजूद थे। जाह्नवी कपूर ने अपनी माँ श्रीदेवी की कमी इस मौके पर ज़रूर खल रही होगी! ‘धड़क’ में जाह्नवी कपूर में कई श्रीदेवी की भी एक झलक दिखाई दी है।

dhadak

वहीं ईशान के परिवार से उनके माता-पिता नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर, उनके सौतेले भाई अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, कुणाल खेमू और सोहा अली खान के साथ मलायका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी जैसे दिग्गज पहुंचे।

dhadak

 

पिछले एक महीने से ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर दिन-रात घूम-घूम कर अपनी फ़िल्म को प्रमोट करते रहे हैं। बुधवार को दोनों देश की राजधानी दिल्ली में थे और देर शाम मुंबई लौटे। मुंबई लौटने के बाद यह जोड़ी अपनी फ़िल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची। स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी और ईशान कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये!

dhadak-screening_

‘धड़क’ निर्देशक शशांक खेतान के साथ निर्माता करण जौहर भी इसमें शामिल हुए। फिल्म स्क्रीनिंग में नेहा कक्कड़, डीनो मोरिया, डेविड धवन, सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचे।

LIVE TV