#BirthdaySpecial: एक्ट्रेस जिसने बॉलीवुड को दिया पहला ऑनस्क्रीन किस

मुंबई। फिल्मों में अगर रोमांस न हो तो हीरो और हिरोइन की प्यार भरी स्टोरी अधूरी लगती है। बॉलीवुड और रोमांस का गहरा नाता है। फिल्मों में अगर किसिंग की बात होती है तो इमरान हाशमी का नाम जुबां पर आते देर नहीं लगती। आज स्टार्स बिना किसी दबाव के रोमांटिक और किसिंग सीन देने में परहेज नहीं करते। वहीं गुजरे जमाने में किसिंग सीन के नाम पर एक्टर झाड़ियों और फूलों के पीछे नजर आते थे। लेकिन देविका रानी बॉलीवुड की वो खूबसूरत अदाकारा थीं जिन्‍होंने पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर किसिंग सीन देकर रोमांस की नई दास्तां लिखी थी। देविका ने ही बॉलीवुड को पहला ऑनस्क्रीन किस दिया था। आज देविका रानी का जन्‍मदिन है।

देविका रानी का जन्‍मदिन

देविका रानी का जन्म 30 मार्च 1908 को आंध्रप्रदेश के वाल्टेयर नगर में हुआ था। उनके पिता कर्नल एम.एन.चौधरी ऊंचे बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते थे जिन्हें बाद में भारत के प्रथम सर्जन जनरल बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

साल 1933 में फिल्म ‘कर्मा’ में एक्ट्रेस देविका रानी और हिमांशू राय ने एक किसिंग सीन दिया था। यह किसिंग सीन चार मिनट लंबा था। यह लव सीन का हिस्सा नहीं था बल्कि इस सीन में हीरो बेहोश था और एक्ट्रेस उसे प्यार से किस करती है। इसके बाद देविका की काफी आलोचना हुई और फिल्म को बैन भी कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : MovieReview: टाइगर का एक्शन ही नहीं स्टारकास्ट की एक्टिंग भी है देखने लायक

बाद में हिमांशु ने देविका से शादी कर ली और मुंबई आ गए।

देविका ने पति के साथ मिलकर बॉम्बे टॉकीज नाम का स्टूडियो बनाया, जिसके बैनर तले कई सुपर हिट फिल्में आईं। अशोक कुमार, दिलीप कुमार, मधुबाला और राज कपूर जैसे सितारों का करियर उनके हाथों परवान चढ़ा।

LIVE TV