40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, बलात्कार और हत्या के मामले में है दोषी

साध्वी यौन शोषण और दो हत्याओं के मामले में दोषी पाए गए राम रहीम को एक बार और पैरोल मिल गई है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिनों के लिए जेल से बाहर आ गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में ले जाया जा रहा है। शनिवार सुबह 6:55 बजे बागपत के लिए रवाना हुआ। दरअसल, साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है। शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई थी।

गुरमीत राम रहीम डेरा के सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम पर दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के दोष में 20 साल कारावास की सजा काट रहा रहा है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। गुरमीत राम रहीम को 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 2019 में 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया था।

इंटेलिजेंस ने PFI पर जारी किया अलर्ट, तेलंगाना में भी हो सकते हैं RSS नेताओं पर हमले

LIVE TV