डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के बयान पर पार्टी के मंत्री का पलटवार, कहा…

रिपोर्ट- विशाल सिंह

गोंडा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का माता सीता पर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा दो धड़ों में बंटी नज़र आ रही है। जहाँ एक तरफ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा माता सीता की तुलना आधुनिक टेक्नोलॉजी से जोड़ते हुए टेस्ट ट्यूब बेबी से कर रहे है, तो वहीं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री महेंद्र सिंह इसको आस्था से जोड़ते हुए लोंगों को इसे न मानने की सलाह दे रहे है।

महेन्द्र नाथ सिंह

दरअसल सूबे के ग्राम्य विकास और चिकित्सा व स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र सिंह ने बयान से इतर होते हुये माता सीता को करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक और पूजनीय बताया।

शनिवार को गोंडा पंहुचे सूबे के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री महेंद्र सिंह ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के माता सीता पर दिए विवादित बयान से बचते नज़र आये। दिनेश शर्मा के बयान से किनारा काटते हुए कहा कि ‘कतई सवाल ही नहीं उठता इसको मानने का, करोड़ों लोग जो मानते उसको माने, माता सीता हमारी माँ है, भगवान राम हमारे आराध्य, जो उन्होंने कहा उसको सुन लिया यही बात खत्म, इस पर कोई विवाद नहीं है।

यह भी पढ़ेंःसड़क पर फर्राटा भर रही पिकअप बनी यमराज, दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचला

ग्राम विकास राज्यमंत्री महेंद्र सिंह के बयान से साफ नजर आता है कि भाजपा में ही दो धड़े हैं एक जो उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के बयान से इत्तेफाक नही रखते है। महेंद्र सिंह ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा करने गोंडा पहुंचे थे।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री दिनश शर्मा ने कहा था कि रामायण काल में सीताजी का जन्म एक घड़े से हुआ था, जबकि सच्चाई यह है कि उस काल में टेस्ट ट्यूब बेबी जैसी तकनीक मौजूद थी, जिसके जरिये सीताजी का जन्म हुआ होगा।

यह भी पढ़ेंःआईआईटीयंस ने दिया सीएम योगी और प्रकाश जावड़ेकर को फिटनेस चैलेंज

बता दें कि शर्मा के विवादास्पद बयान पर बिहार के सीतामढ़ी में केस दर्ज किया गया है।

देखें वीडीयोः

LIVE TV