उपमुख्यमंत्री बोले ‘विपक्ष की एकता हमारी सफलता का सबूत’

रिपोर्ट- दिलीप वर्मा

कन्नौज। कन्नौज के इंदरगढ़ क्षेत्र के लाख बहोसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अपने कार्यकार्ताओं से मुलाक़ात करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया के साथ प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने सबसे पहले सरकार के चार साल पूरे होने पर चार सालों में जनता को सरकार द्वारा क्या क्या लाभ दिए गए इसकी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साध दिया।

दिनेश शर्मा

 

शिवसेना प्रमुख उद्वव ठाकरे के योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा कि जो संत का सम्मान करते हैं उसका हमेशा उद्वार होता है और जो संत का अपमान करते हैं वह ईश्वरीय प्रकोप का शिकार होता है।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने वाले सवाल पर कहा कि जो  बिगुल बजा है आने वाले समय में कन्नौज में उसकी गूँज सबसे ज्यादा सुनाई पडे़गी और कन्नौज का अगला सांसद भारतीय जनता पार्टी का होगा। भाजपा विधायकों को धमकी दिए जाने के मामले में कहा कि एसआईटी जांच बैठा दी गई है। कुछ विदेशी ताकते इसके पीछे हैं, प्रथम द्रष्टया में इसकी जांच चल रही है। जैसे की इसका खुलासा होगा कार्यवाही की जाएगी। हमारा विधायक डरने वाला नहीं है।

बहराइच से आपकी ही सांसद ज्योतिबाबाई फुले लगातार भाजपा के खिलाफ तीखे बयान दे रही है। इस पर उन्होंने कहा कि मै ज्यादा टिप्पणी नहीं करूगां लेकिन जो बहुजन समाज पार्टी में थीं और उससे क्यों निकाली गई थीं मैं इसका भी उल्लेख नहीं करूंगा बस इतना कहना चाहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी सुचिता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। अगर किसी भी सांसद या विधायक को कोई शिकायत है तो वह पार्टी फोरम पर रखे, बात रखने के सबसे ज्यादा मौके भारतीय जनता पार्टी ही देती है।

यह भी पढ़े: किसानों ने अपने नेता चौधरी चरण सिंह के लिए मांगा ‘भारत रत्न’

विपक्ष की जुगलबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष जितना मिलता है उतना भारतीय जनता पार्टी जीतती है। देखिए कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ जहां विपक्ष मिल जाता है बीजेपी के खिलाफ और फिलहाल लडना बडे आराम से, मैं तो कहता हूं पहले विपक्ष चोरी छिपे मिलते थे तो थोडा बहुत वोट हमारा काटने में सफल हो जाते थे। अब यह खुलकर लड़ेंगे तो जनता इनकी पहचान कर सकेंगी और इनके खिलाफ भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगी।

LIVE TV