डेरा सच्चा सौदा से भी खौफनाक इस आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का मंज़र

अध्यात्मिक गुरुनई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के बलात्कारी बाबा राम रहीम के बाद दिल्ली में उनके जैसे ही एक अध्यात्मिक गुरु का काला चिट्ठा बाहर आया है। उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के संस्थापक वीरेन्द्र देव दीक्षित परिसर में लड़कियों को बंधक बनाकर रखते हैं। यहां उनके साथ यौन उत्पीड़न और जबरन रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

खबरों के मुताबिक़ कोर्ट ने पाया है कि इस विश्वविद्यालय में लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है और कई तरह के अनैतिक काम किए जाते हैं।

टल गया जाधव की फांसी का खतरा ! पाक ने कहा- अभी नहीं ऐसा कोई इरादा

कई लोगों ने आरोप लगाया है कि बाबा यहां बंधक बना कर रखी गईं लड़कियों से दुष्कर्म करता है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, जिसमें एक स्थानीय महिला आरोप लगा रही है कि उसकी लड़की घर से आठ लाख रुपये लेकर भाग गई और इस आश्रम में चली आई।

बतौर महिला जब उसने अपनी लड़की से मिलने की कोशिश की तो उसे महीनों बाद मिलने दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस आश्रम में नशाखुरानी गिरोह चलता है। उसने कहा कि आश्रम से बड़ी मात्रा में कंडोम और नशीली इंजेक्शन और सीरिंज मिले हैं।

वहीं एक अन्य शख्स ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित को भगवान समझता था, इसलिए उसके कहने पर अपनी नाबालिग बेटी को आश्रम में सौंप दिया। लेकिन बाद में पता चला कि वहां गंदा काम होता है।

जब उस शख्स ने अपनी बेटी से मिलना चाहा तो कई दिनों तक टाला गया। एक दिन लंबे इंतजार के बाद उसे मिलने दिया गया लेकिन बात नहीं करने दिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस आश्रम में जबरन दुष्कर्म और देह-व्यापार का धंधा चलाया जाता है। यहां अक्सर रात में लग्जरी गाड़ियां आकर रुकती हैं। कई महिलाओं को अक्सर रात में दो बजे तक आते-जाते देखा जाता है।

कर सुधार विधेयक पारित होने से अमेरिकी डॉलर लुढ़के, शेयर बाजारों में भी दिखी भारी गिरावट

इस बीच कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने कल पहुंचकर आश्रम की तलाशी ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस आश्रम में पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

जांच में पता चला है कि आश्रम में एक सुंरग भी है, जिसमें पानी भर दिया गया था। पानी देखकर लग रहा था कि उसे हाल-फिलहाल में जल्दी में भरा गया है।

जांच दल ने हाईकोर्ट को बताया है कि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में 100 से अधिक लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। उनके साथ अक्सर मारपीट की जाती है और सेक्स स्लेव जैसा व्यवहार किया जाता है।

जांच दल के मुताबिक विश्वविद्यालय में लड़कियों को लोहे की सलाखों के पीछे कैद रखा जाता है। आश्रम से कोई भाग न पाए इसलिए परिसर के चारों ओर लोहे की दीवारें और ऊंचे-ऊंचे जाल लगाए गए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि नहाने के दौरान भी लडकियों को नज़र के सामने रखा जाता था। जानवरों की तरह होने वाले व्यवहार के बीच बंधक बनी लडकियां यहां रहने को विवश थीं।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी के जरिए स्पेशल टीम ने कई लड़कियों को आश्रम से सुरक्षित निकाला और आश्रम से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया।

बता दें कि फिलहाल बाबा वीरेंद्र दीक्षित फरार हैं। स्वाति मालिवाल के अनुसार यह पूरा आश्रम किसी पिंजरे से कम नहीं है। यहां कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। ऐसी जगह पर नाबालिग लड़कियों को कैद कर के रख जाता था।

स्वाति ने यह भी बताया कि वहां का माहौल ही नशे जैसा था। वहां रखा पानी जब उन्होंने पीया तो उन्हें दो घंटे तक चक्कर आए। मालूम हो कि इन बाबा पर रेप और सुसाइड करवाने जैसे आरोप लगे हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV