सरकारी आदेश : दिल्ली में अब घोड़ी नहीं चढ़ पाएंगे दूल्हे

दूल्हे घोड़ीनई दिल्ली। मैक्स अस्पताल पर तगड़ा फैसला लेने वाली केजरीवाल सरकार ने नया फरमान जारी किया है। सरकार के इस फरमान के कारण अब दूल्हे घोड़ी नहीं चढ़ पाएंगे। इस आदेश के बाद नाराजगी सामने आ रही है। हालांकि यह आदेश कुछ महीनों के लिए है।

दिल्ली सरकार के नए आदेश के बाद इस साल शादियों में दूल्हे घोड़ी पर नहीं चढ़ सकेंगे। फिलहाल ये रोक तीन महीने के लिए है। दरअसल दिल्ली के घोड़ो में ग्लेंडर्स नाम की बीमारी पाई गई है।

ग्लेंडर्स एक संक्रामक और जानलेवा बीमारी है जो इंसानों में भी फैल जाती है। इसी के चलते सरकार ने ये फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें : मौलानाओं ने निकाली सरकार की काट और ‘बर्बादी’ का दूसरा रास्ता

मगर इस शादी के सीज़न में इस रोक से घोड़ी वालों का बिज़नेस काफी प्रभावित होगा। दिल्ली सरकार की विकास आयुक्त मनीषा सक्सेना ने इस आदेश की जानकारी दी।

घोड़ों की इस बीमारी में घोड़ों के शरीर पर जख्म हो जाते हैं और नाक से झाग निकलता है। ये बीमारी संक्रामक है और इसके बढ़ने पर घोड़ों को मार देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : गुरुवार को करें ये काम, पूरी होगी वो मनोकामना जिसकी होती है सबसे ज्यादा चाहत 

दिल्ली में भी अभी सात घोड़ों को जहर का इंजेक्शन दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने भी अपने घोड़ों की जांच करवाई है, उसके सारे घोड़े सुरक्षित हैं।

हालांकि इस आदेश के बाद घोड़ी वालों का कहना है कि उनके घोड़े सुरक्षित हैं और वो उनकी नियमित जांच करवाते हैं। सरकार को चाहिए कि शादी के सीज़न के चलते इस आदेश से छूट दे।

 

LIVE TV