दोस्त ने किया ऐसा खतरनाक मजाक, फट गयी युवक की आंतें

दिल्ली। राजधानी में एक दोस्त का मजाक व्यक्ति को इतना भारी पड़ गया कि उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल मृतक के दोस्त ने मजाक में कंप्रेशर मशीन से व्यक्ति के मलद्वार के जरिए शरीर में हवा भर दी जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम रविन्द्र (40) है। वह बिहार के आरा का रहने वाला था।

खतरनाक मजाक

 

मृतक का नाम रविन्द्र (40) है। मृतक रवींद्र और उसका अंजन लकड़ी के एक गोदाम में साथ काम करते थे। खबरों के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। अंजन और रवींद्र एक-दूसरे से हंसी मजाक कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:-  कृषि उन्नति मेले में बोले प्रधानमंत्री- किसानों के लिए वो किया जो कभी नहीं हुआ

रवींद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि रवींद्र की आंतें फट गई हैं। कंप्रेशर से हवा भरे जाने की वजह से रवींद्र की हालत इतनी खराब हो गई थी कि इलाज के दौरान गुरुवार उसकी मौत हो गई।

वहीँ पुलिस ने हवा भरने वाले शख्स अंजन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में अंजन मिश्रा ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने किया ट्वीट, अभी नहीं आएंगे किसानों के अच्छे दिन!

पुलिस का कहना है कि रवींद्र बिहार के आरा जिले का रहने वाला था। वह दिल्ली में लकड़ी के गोदाम पर मजदूरी करता था।

वहीँ प्लाईवुड फैक्ट्री में अंजन और रवींद्र के साथ काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की साजिश नजर नहीं आती। वो इसे एक हादसा ही मान रहे हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV