आफत के पानी में स्टंट कर रहे युवा, पैसों की चाहत पर भारी न पड़ जाये कलाबाजी

रिपोर्ट- राजन गुप्ता

मिर्जापुर। जहाँ एक तरफ भारी बारिश और यमुना के उफान से गंगा के पानी में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीँ दूसरी ओर गंगा के बढ़े पानी में कुछ लड़कों द्वारा खतरनाक स्टंट का खेल खेला जा रहा है। यह युवक शर्त लगा कर गंगा घाट पर बेहद ऊँचाई से गंगा के पानी मे कूदने का करतब दिखाते है। पुलिस अधिकारी भी गंगा घाट पर हो रहे इस खतरनाक स्टंट की बात को स्वीकार कर रहे हैं।

मौत की डुबकी

मिर्ज़ापुर में शहर में स्थित नार घाट और पक्का घाट पर इन दिनों बाढ़ के पानी मे खतनाक स्टंट का खेल चल रहा है। तस्वीरें शहर के मध्य में स्थित पक्का घाट की हैं। जहाँ पर शाम होते ही आस-पास के दर्जनों युवक घाट पर इकठ्ठा होना शुरू होते हैं।

इसके बाद शुरू होता है गंगा के पानी में घाट के ऊपर से कूदते की स्टंटबाजी। युवकों के बीच बाढ़ के पानी में यह करतब दिखाने का खेल आपस मे शर्त लगाकर दिन में कई बार चलता रहता है।

यह भी पढ़ें:- भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, वारदात की वजह जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

मगर पुलिस को इस मौत के खेल का पता नहीं चलता। युवक बड़े आराम से घाट पर सबसे ऊँचाई पर  चढ़ते है और वहीँ से एक युवक के कूदने के बाद दूसरा युवक भी पानी में जम्प लगाता है। इस स्टंट में पैसे पर शर्त लगा कर कूदने का भी बात सामने आ रही है।

दरअसल, पिछले चार दिनों से गंगा में पानी बढ़ने की वजह से जहां बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीँ बढ़े हुए पानी पर मौज के लिए यह खतरनाक स्टंट का खेल भी जारी है। जो कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।

यह भी पढ़ें:- तंत्र-मंत्र की आड़ में पूर्व विधायक के चौकीदार ने महिला से किया दुष्कर्म

हालांकि, पुलिस अधिकारी भी शर्त पर हो रहे इस खतरनाक स्टंट की बात स्वीकार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसे रोकने के लिए सिपाहियों की डियूटी जल्द से जल्द लगाई जाएगी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV