भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, वारदात की वजह जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

रिपोर्ट- शरद श्रीवास्तव

सुल्तानपुर में बीती रात बीजेपी नेता और अवंतिका फूड मॉल के संचालक आलोक आर्य पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आज तीन में से एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) गाड़ी भी बरामद की है।

सुलतानपुर

फिलहाल, पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है। दिलचस्प बात तो यह है कि फैजाबाद डीआईजी ओंकार सिंह द्वारा पकड़े गए आरोपी को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था।

लेकिन इन सबके बावजूद प्रेस वार्ता के दौरान पकड़े गए आरोपी को मीडिया के सम्मुख पेश नहीं किया गया। डीआईजी फैजाबाद की मानें तो वेटर द्वारा रेस्टोरेंट में खाना देरी से लाने पर विवाद हुआ। इसके बाद बाद में आए इन तीनों बदमाशों ने रेस्टोरेंट के संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया।

बताते चलें कि सुल्तानपुर जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने बीती रात बीजेपी नेता और अवंतिका फूड  मॉल के संचालक आलोक आर्य पर 3 बदमाशों ने उस समय हमला बोल दिया। जब वह अपने रेस्टोरेंट में कैश काउंटर पर बैठे हुए थे।

आलोक पर हमला होते ही रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया था। बाद में आलोक आर्य को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हे केजीएमसी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बाद से ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। व्यापारी वर्ग इस घटना से काफी आक्रोशित था। कल रात में ही वह अपनी दुकानों को बंद करके प्रदर्शन कर रहे थे।

लिहाजा आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की। नतीजा यह रहा कि सुबह होते होते पुलिस ने तीन में से एक आरोपी सौरभ सिंह को नगर कोतवाली क्षेत्र के टेढुई इलाके से अरेस्ट कर लिया। सौरभ को पकड़े जाने के बाद फैजाबाद रेंज के डीआईजी सुल्तानपुर पहुंचे और उन्होंने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें:- तंत्र-मंत्र की आड़ में पूर्व विधायक के चौकीदार ने महिला से किया दुष्कर्म

दिलचस्प बात यह है सौरभ सिंह को प्रेस वार्ता में मीडिया के सामने पेश किया गया। डीआईजी फैजाबाद की मानें तो दो फरार सत्य प्रकाश सिंह और रमन सिंह की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। और जल्द ही वह पुलिस के हत्थे होंगे।

यह भी पढ़ें:- रेप के आरोपी के घर हुई कुर्की, पुलिस लाद ले गई सारा सामान

डीआईजी ओंकार सिंह की मानें तो वेटर द्वारा रेस्टोरेंट में खाना देरी से लाने पर विवाद हुआ था जिसके बाद देर रात दोबारा आए बदमाशों ने आलोक आर्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

देखें वीडियो:-

LIVE TV