खतरनाक बीमारी कैंसर से पहले यह लक्षण देते हैं दस्तक

कैंसर एक बहुत ही खतरनाक समस्या है। जिसका अगर सही समय पर इलाज ना किया जाए तो यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है। अगर इस बीमारी का इलाज समय पर लग जाए तो लाखों लोगों की जान को बचाया जा सकता है। आजकल हम जो जीवनशैली जीते है और जिस तरह का खानपान रखते हैं। इसकी वजह से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की आंशका बढ़ती ही जा रही है। इसलिए आज हम आपको कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके कारण बहुत लोगों को इसे पहचानने में मदद मिलेगी साथ ही वह जल्द ही स्वस्थ्य भी हो जाएंगे।

कैंसर

लक्षण

आंत में समस्या

आमतौर पर आंतों में समस्या बहुत ही कम होती है। लेकिन जब यह समस्या उत्पन्न होने लगे तो समझ लीजिए कि आपको कैंसर की शरुआत हो चुकी है। इसके कारण पेट में दर्द, पेट में गैस जैसी समस्याएं होती ही रहती है। डायरिया और अपच की समस्या भी शरीर में इन बदलावों को दिखाता है।

आंत में समस्या

खून का बहना

जब कभी भी मलाशय से ज्यादा खून निकलने लगे तो समझ लीजिएगा यह आपके कैंसर की शरुआत है। अमूमन यह कैंसर 50 की उम्र के बाद होता है। लेकिन आज के खानपान के कारण यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को होने लगी है। इसकी शुरुआत मलाशय से खून बहने से होती है।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान रखें अपनी सेहत का खास ख्याल. नहीं तो शिशु को होगा खतरा

पीठ में दर्द होना

ऑफिस में काम करने वाले इंसान के ऑफिस में बैठने के कारण पीठ में दर्द एक आम समस्या है। लेकिन अगर लगातार पीठ में दर्द हो रहा हो तो यह प्रोस्टेट कैंसर का कारण हो सकता है। इसके आसपास कमर की मांसपेशियों में भी दर्द होता है।

पीठ में दर्द होना

वजन कम होना

अगर बिना किसी कारण के आपका वजन कम हो रहा है तो कैंसर का शुरूआती लक्षण हो सकता है। बिना किसी प्रयास के शरीर का वजन 10 पौंड से ज्यादा कम हो जाये तो इसे कैंसर के प्राथमिक लक्षण के रूप में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: छाछ के इन फायदों को आज तक नहीं जान पाएंगे होंगे आप

थकान लगना

जब कभी भी आपको हमेशा थकान महसूस हो तो यह कैंसर के शुरुआती लक्षण है। कैंसर में इंसान थोड़ा सा काम कर लेने से थका थका सा महसूस करता है।

थकान लगना

बुखार होना

कैंसर के कारण शरीर का रोग-प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है। जिसके कारण शरीर में तरह-तरह की बीमारियां आपको अपनी चपेट में लेने लगती है। ऐसे में शरीर आपकी इन बीमारियों से बचाने में असमर्थ होता है। ब्लड कैंसर, ल्यूकीमिया इत्यादि में अक्सर बुखार के लक्षण नजर आते हैं।

 

 

LIVE TV