ग्‍लैमर वाले डबल तड़के के बीच ये स्‍टार किड दिखाएगी सलमान को ‘दबंगई’!  

 

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 के फैंस को कई सरप्राइज देने वाली है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि इस फिल्म में ग्‍लैमर का डबल तड़का होगा। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा भी चुलबुल पांडे के अपोजिट दूसरी एक्ट्रेस के तौर पर मौनी रॉय भी नजर आएंगी। अब इससे जुड़ी एक और धमाकेदार खबर आई है।

फिल्म दबंग 3

सलमान की दबंग 3 से एक नया टैलेंट और नया चेहरा बॉलीवुड को मिलने वाला है। इस फिल्म से बॉलीवुड में एक और स्‍टार किड की एंट्री होगी। खबरों के मुताबिक फिल्म में सलमान की कई फिल्मों में उनके को-स्टार रह चुके महेश मांजरेकर की बेटी अश्वामी मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्‍यू करेंगी।

कुछ दिन पहले ही दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हां के बाद मौनी रॉय को साइन करने की खबरे आई हैं। दबंग 3 को फेमस निर्देशक प्रभु देवा डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल मई में शुरू होने जा रही हैं।

बता दें, बॉलीवुड में मौनी का डेब्यू अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड से हो रहा है। इस फिल्म के सेट से मौनी की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इसके अलावा मौनी ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी जलवे बिखेरेंगी।

यह भी पढ़ें: एक दूजे के हुए मिलिंद-अंकिता, यहां देखिए शादी की लेटेस्ट फोटोज

दबंग 3 में मौनी कैमियो में नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, मौनी, चुलबुल पांडे के पुराने प्यार के तौर पर नजर आएंगी। मौनी का फिल्म में ये सीक्वेंस करीब 15 से 20 मिनट तक का होगा। वहीं अश्वामी के किरदार को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

टीवी की दुनिया में अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली मौनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं।

सलमान के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वह इन दिनों अपने सभी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं।

LIVE TV