महिलाओं को रोता देख कार से उतरे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, बोले- जल्द हो समस्याओं का समाधान

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक लगातार अलग अलग जिलों अस्पताओं और स्कूलों आदि का निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में उनके फिरोजाबाद दौरे पर कुछ ऐसा हुआ कि उपमुख्यमंत्री ने खुद ही गाड़ी रुकवाकर लोगों से मिलने लगे।

फिरोजाबाद में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी बीच सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत लेकर कुछ महिलाएं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने पहुंचीं। प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय पुलिस कर्मियों ने जब महिलाओं को मिलने से रोक दिया तो वह किनारे होकर रोने लगीं। कुछ देर बाद डिप्टी सीएम वहां से कार में बैठकर चलने लगे। इसी बीच महिलाओं को रोता देखकर उन्होंने कार रुकवाई और नीचे उतरकर उनकी पीड़ा सुनी। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री ने नगर विधायक मनीष असीजा को समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराने को कहा।

महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि वह नई आबादी नगला पान सहाय की रहने वाली हैं। सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। नगला पान सहाय नई आबादी का इलाका नगर निगम की सीमा में आता है। उन्होंने कई बार नगर निगम अफसरों के साथ प्रशासनिक अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। सार्वजनिक रास्ते पर किया गया कब्जा भी नहीं हट सका। मुख्य रास्ता छोड़कर अन्य रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। न्याय के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं।

शिकायत सुनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री ने नगर विधायक मनीष असीजा से कहा कि आज इस मामले को गंभीरता से लेने के साथ ही सार्वजनिक रास्ते से कब्जा हटवा दें, जिससे महिलाओं को दिक्कत न हो।

नोएडा में आज पीएम मोदी करेंगे विश्व डेयरी सम्मेलन का शुभारंभ, जानिए क्या है खास बातें

LIVE TV