बॉलीवुड की गर्ल गैंग को पार्टी करना पड़ा भारी, करीना-अमृता के बाद अब महीप कपूर और सीमा खान भी हुई कोविड पॉजिटिव

मुंबई मे कोविड के केस बढ़ते जा रहे हैं। महीप कपूर और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। इससे पहले करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी कोविड -19 पॉजिटिव पाई गई हैं। बॉलीवुड की यह गर्ल गैंग पार्टी करने के लिए काफी मशहूर हैं। 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले करण जौहर की पार्टी में करीना कपूर,अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान और रिया कपूर आदि शामिल हुई थीं। ऐसे में संभव है कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सितारों को भी कोविड हो। इस पार्टी में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा, रिया कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं। आज बीएमसी करीना कपूर की बिल्डिंग और अमृता अरोड़ा की बिल्डिंग में कोविड टेस्टिंग कैंप लगाएगी।

संजय कपूर ने महीप के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना देते हुए कहा कि, ”हां, वह हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है।” बीएमसी के मुताबिक सीमा खान सबसे पहले कोविड पॉजिटिव पाई गई है। वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने बताया कि कुछ मेडिकल टीमें करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के घरों में RT-PCR COVID-19 टेस्ट करेंगी। इसके साथ ही घर को सैनिटाइज भी किया जाएगा।

मुंबई बीएमसी के अनुसार पिछले दिनों करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने कोविड नियमों का उल्लघंन करते हुए कई पार्टियां की थी। रविवार को करीना का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी थी। हालांकि, अब करीना ठीक हैं। दोनों बच्चे भी करीना के साथ ही होम क्वारंटीन हैं।

यह भी पढ़े-Vivo का ये स्मार्टफोन इन धांसू फीचर्स के साथ होने जा रहा है लॉन्च

LIVE TV